प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला

श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व को मुख्य रख पांच प्यारों की अगुआई व श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में कस्बा छेहरटा में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी हमीदपुरा कालोनी से शुरू हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:31 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:31 PM (IST)
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला

जागरण संवाददाता, अमृतसर : श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व को मुख्य रख पांच प्यारों की अगुआई व श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में कस्बा छेहरटा में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी हमीदपुरा कालोनी से शुरू हुआ। नगर कीर्तन के प्रबंध गुरिदर सिंह की ओर से संगत के सहयोग से किए गए थे।

नगर कीर्तन गुरुद्वारा कलगीधर साहिब नारायणगढ़, बाबा बाज वाला, गुरु नानक कालोनी से वापिस बाबा दीप सिंह कालोनी, बोहड़ वाली गली, इंडिया गेट पर शाम को समाप्त हुआ। इस मौके पर गुरुद्वारा कलगीधर साहिब नारायणगढ़ के प्रधान बलदेव सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उनको सम्मानित किया गया।

नगर कीर्तन के दौरान पंथ खालसा गतका अखाड़ा के प्रधान सुखदेव सिंह, गुरमत गतका अखाड़ा हमीरपुरा कालोनी के प्रधान गुरप्रीत सिंह साबा, हरप्रीत सिंह करन, अमितोज सिंह की टीमों ने गतका के जौहर दिखाए। इन टीमों ने जगह-जगह पर रुककर सिख मार्शल आर्ट से लोगों को आकर्षित किया। अलग अलग स्थानों पर संगत और क्षेत्र के लोगों की ओर से नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।

chat bot
आपका साथी