तख्त श्री दमदमा साहिब के लिए रवाना हुआ अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन

। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन गांव बाजके से तख्त श्री दमदमा साहिब के लिए रवाना हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 11:46 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:23 AM (IST)
तख्त श्री दमदमा साहिब के लिए रवाना हुआ अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन
तख्त श्री दमदमा साहिब के लिए रवाना हुआ अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन

जागरण संवाददाता, अमृतसर

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन गांव बाजके से तख्त श्री दमदमा साहिब के लिए रवाना हो गया। बड़ी संख्या में संगत ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। इससे पहले गुरुद्वारा पातशाही दसवीं में धार्मिक दीवान सजाए गए। गत रात्रि गांव बादल पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल , शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने संगत के सहयोग से नगर कीर्तन का स्वागत किया। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सत्कार के रूप में रूमाला भेंट किया गया। बादल परिवार की ओर से पांच प्यारों को सिरोपा देकर सम्मनित किया गया।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि संगत को 550वें प्रकाश पर्व पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने प्रकाश पर्व पर संगत को बधाई दी। उन्होंने एसजीपीसी द्वारा प्रकाश पर्व को लेकर करवाए जा रहे कार्यक्रमों की भी प्रशंसा की। गांव बादल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह घुम्मन, दियाल सिंह कोलियांवाली, अवतार सिंह वनवाला, अमरीक सिह, एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी के सदस्य जत्थेदार अमरीक सिंह कोटशमीर ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पालकी में सुशोभित किया। इस दौरान बीबी जोगिदर कौर, निशान सिंह, समेर सिंह, दविदर सिंह, गुरतेज सिंह, प्रचारक गुरदेव सिंह, मनदीप सिंह , जगतार सिंह, बलदेव सिंह उगरां आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी