नाद प्रगास मनाएगा भाई वीर सिंह का 149वां जन्मदिवस

भाई वीर सिंह के 149वें जन्मदिवस व 150 वें वर्षीय जन्म शताब्दी के आगाज पर पांच दिसंबर को नाद प्रगास एक विशेष समागम आयोजित करवाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:18 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:18 PM (IST)
नाद प्रगास मनाएगा भाई वीर सिंह का 149वां जन्मदिवस
नाद प्रगास मनाएगा भाई वीर सिंह का 149वां जन्मदिवस

जासं, अमृतसर : भाई वीर सिंह के 149वें जन्मदिवस व 150 वें वर्षीय जन्म शताब्दी के आगाज पर पांच दिसंबर को नाद प्रगास एक विशेष समागम आयोजित करवाएगा, जोकि लारेंस रोड स्थित भाई वीर सिंह हाल में सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगा। समागम में डा. हरविदर सिंह द्वारा संपादित छपाई के तहत भाई वीर सिंह द्वारा अनुवादित प्लैटो की पुस्तक का पोस्टर विशेष तौर पर विमोचन होगा। संस्था के सचिव वरिदरपाल सिंह ने बताया कि उक्त समागम में राज्य की विभिन्न अकादमियों से नुमाइंदे भाग लेंगे। तीन भागों में होने वाले समागम की प्रधानगी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) के पंजाबी अध्ययन स्कूल के पूर्वाध्यक्ष डा. धर्म सिंह करेंगे। जबकि समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर डा. गुरनाम कौर शिरकत करेंगी। पहले भाग में भाई वीर सिंह की कविताओं का गायन होगा। जबकि दूसरे भाग में उनकी रचना दृष्टि व अनुभव संबंधी विचार गोष्ठी में विद्वान भाई वीर सिंह की रचनाएं व तीसरे भाग में भाई वीर सिंह की कविताएं तरुनम में पेश होंगी।

chat bot
आपका साथी