मृतक के घर पहुंच महिला से बोला, तेरे बेटे की हत्या कर दी है, शवं उठा लाओ

थाना कत्थूनंगल के अधीन आते गांव रामदिवाली हिदुआ में रंजिशन कुछ लोगों ने बलजिदर सिंह निवासी रामदिवाली हिदुआ नामक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 03:30 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 03:30 AM (IST)
मृतक के घर पहुंच महिला से बोला, तेरे बेटे की हत्या कर दी है, शवं उठा लाओ
मृतक के घर पहुंच महिला से बोला, तेरे बेटे की हत्या कर दी है, शवं उठा लाओ

जागरण संवाददाता, अमृतसर: थाना कत्थूनंगल के अधीन आते गांव रामदिवाली हिदुआ में रंजिशन कुछ लोगों ने बलजिदर सिंह निवासी रामदिवाली हिदुआ नामक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। आरोपित घटना को अंजाम देने के बाद मृतक के घर भी गए और वहां उसकी मां को धमकियां देते हुए कहा कि तेरे बेटे की हत्या कर दी है, उसका शव उठाकर ले आओ। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपितों के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

मृतक की मां सुखविदर कौर ने बताया कि उसका बेटा बलजिदर कस्बा चविडा देवी से अपने गांव की तरफ आ रहा था। गांव के ही रहने वाले हरजिदर सिंह ने अपने साथियों के साथ उसे रास्ते में रोक लिया और तेजधार हथियारों के साथ उसका कत्ल कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस चौंकी चविडा देवी के इंचार्ज एसआई हरप्रकाश सिंह ने कहा कि इस घटना में आरोपितों की सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुके है और उनकी पहचान भी हो चुकी है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुरानी रंजिश के चलते ही यह हत्या की गई है। पति ने गोली मार की खुदकुशी

गोइंदवाल साहिब स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षिका विजयपाल कौर के पति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गुरदासपुर जिले के गाव धूपसडी निवासी सुरिंदर सिंह जंडियाला गुरु की निजी कंपनी में जनरल मैनेजर था। उनकी पत्नी विजयपाल शाम सात बजे विद्यालय के क्वार्टर में रात का खाना तैयार कर रही थी। अचानक गोली की आवाज सुनाई दी। मौके पर जाकर देखा कि सुरिंदर ने खुद को गोली मार ली थी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहा सुरिंदर की मौत हो गई। उनकी एक बेटी शादीशुदा है और छोटा लड़का विदेश में रहता है। सुरिंदर करीब दो माह से मानसिक रूप से परेशान थे।

chat bot
आपका साथी