श्वेत मलिक ने अमित शाह से पंजाब के हालात पर की चर्चा

राज्यसभा सदस्य व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करते हुए पंजाब के हालातों पर चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:44 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:44 PM (IST)
श्वेत मलिक ने अमित शाह से पंजाब के हालात पर की चर्चा
श्वेत मलिक ने अमित शाह से पंजाब के हालात पर की चर्चा

जागरण संवाददाता, अमृतसर: राज्यसभा सदस्य व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करते हुए पंजाब के हालातों पर चर्चा की। साथ ही श्वेत मलिक ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमित शाह द्वारा लिए एतिहासिक फैसलों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि शाह बुद्धिमान व्यक्तित्व है व भारतीय राजनीति के चाणक्य माने जाते हैं, जिन्होंने समय रहते कुछ ऐसे निर्णय लिए जो देश के इतिहास में पहले कभी नहीं हुए। मलिक ने कहा कि अमित शाह की अध्यक्षता में ही भारतीय जनता पार्टी 17 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा में देश के सबसे अधिक सांसद, विधायक, मेयर, पार्षद, सरपंच, पंच व कार्यकर्ता है। मलिक ने बताया की पहले भाजपा सिर्फ उत्तर भारत की पार्टी ही मानी जाती थी, लेकिन अमित शाह ने सही मायने में इसे राष्ट्रीय स्वरूप दिया और आज असम, गोवा, पुडुचेरी, मणिपुर कर्नाटक जैसे अनेकों प्रदेशों में भी भाजपा ने विजय प्राप्त की। मलिक ने कहा कि उन्हें हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि शाह गृहमंत्री बने तो उन्होंने पिछले सात दशक से चली आ रही कई कुरीतियों का खात्मा किया। कश्मीर में एक देश, एक विधान और एक निशान एक प्रधान लागू हो गया है और यह डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।

chat bot
आपका साथी