कोरोना काल में मोदी सरकार ने लिए कई अहम फैसले: देवगन

। अटारी के गांव चक्कमुकंद में लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देने के लिए बलजीत सिंह व गुरमीत सिंह की अगुआई में कार्यक्रम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:28 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 11:28 PM (IST)
कोरोना काल में मोदी सरकार ने  लिए कई अहम फैसले: देवगन
कोरोना काल में मोदी सरकार ने लिए कई अहम फैसले: देवगन

जागरण संवाददाता, अमृतसर

अटारी के गांव चक्कमुकंद में लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देने के लिए बलजीत सिंह व गुरमीत सिंह की अगुआई में कार्यक्रम करवाया गया।

इसमें अमृतसर देहाती भाजपा महामंत्री सुशील कुमार देवगन विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान देश की जरूरतमंद जनता के हित में लिए फैसले के तहत डीबीटी के माध्यम के खातों में रुपये डालकर उनकी आर्थिक सहायता की। तीन महीने का फ्री राशन दिया गया। पूरे देश सहित पंजाब के किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता के तहत दो हजार रुपये की पहली किश्त उनके खातों में भेजी जा चुकी है। उन्होने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जरूरतमंद जनता के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए राशन को वितरित करने में बड़ा घोटाला किया है। उन्होने मांग की कि केंद्र की तरफ से भेजे जाने वाले राशन को बिना राजनीतिक हस्तक्षेप के सरकारी तंत्र के जरिए वितरित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर गुरमीत शाह, बलजीत सिंह, पूर्व सरपंच झिरमल सिंह, पूर्व ससरपंच दलेर सिंह, जगतार सिंह आढ़ती, सुखदेव सिंह, जत्थेदार पिरमल सिंह, बोबल शाह, परमजीत शाह, बलविदर सिंह, जगतार सिंह भकना, लखविदर सिंह खुरमानियां व सोहन सिंह खासा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी