पहले नहर के पास और फिर लुधियाना ले जाकर किया नाबालिग भांजी से दुष्कर्म

लोपोके थाने के अधीन पड़ते एक गांव में रहने वाली 15 साल की भांजी के साथ उसके मामा ने दुष्कर्म कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:19 PM (IST)
पहले नहर के पास और फिर लुधियाना ले जाकर किया नाबालिग भांजी से दुष्कर्म
पहले नहर के पास और फिर लुधियाना ले जाकर किया नाबालिग भांजी से दुष्कर्म

जासं, अमृतसर: लोपोके थाने के अधीन पड़ते एक गांव में रहने वाली 15 साल की भांजी के साथ उसके मामा ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपित उसे झांसा देकर लुधियाना ले गाया और फिर वहां भी दुष्कर्म किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। सब इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर ने बताया कि डाक्टरी जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है।

पीड़िता ने बताया कि उसका मामा उस पर बुरी नजर रखता है। 20 सितंबर की सुबह वह घर से बाहर निकली थी। मामा उसे रास्ते में मिला और जबरन बाइक पर बैठाकर उसे लोपोके की नहर किनारे सुनसान जगह पर ले गया। आरोपित ने शादी करने की बात कहते हुए वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर वह उसे ख्याला कलां गांव की तरफ ले गया। वहां बाइक खड़ा करके उसे बस में लुधियाना ले गया। आरोपित ने उसे वहां दो दिन तक रखा और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि मौका मिलते ही वह आरोपित को झांसा देकर वहां से निकल गई और अपने घर पहुंची। परिवार में पहुंच कर उसने सारा मामला अपनी मां को बताया। इसके बाद आरोपित ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। आरोपित ने उसे धमकाया कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो वह उसे जान से मार देगा। जांच अधिकारी सिमरनजीत कौर ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी