घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

मत्तेवाल थाने के अधीन पड़ते एक गांव में पड़ोसी ने घर में घुसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:30 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:30 PM (IST)
घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, केस दर्ज
घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

जासं, अमृतसर: मत्तेवाल थाने के अधीन पड़ते एक गांव में पड़ोसी ने घर में घुसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने राजबीर सिंह नाम के युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी करवाया है। सब इंस्पेक्टर सिमरजीत कौर ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति ट्रक चलाता है और अकसर काम के सिलसिले से घर से बाहर ही रहता है। इलाके में रहने वाला राजबीर सिंह उस पर बुरी नजर रखता है। लगभग एक साल पहले आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। उन्होंने पंचायत को शिकायत भी की थी लेकिन पंचायत ने दोनों पक्षों को बैठाकर राजीनामा करवा दिया था। पीड़िता ने बताया कि 31 दिसंबर की रात वह घर में अकेली थी। राजबीर मौका पाकर छत के रास्ते उसके घर में घुसा और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित ने उसे धमकाया कि अगर उसने इस बाबत किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा।

chat bot
आपका साथी