मिनिस्ट्रियल स्टाफ ने शुरू किया कामकाज, लोगों को मिली राहत

जिला कचहरी परिसर में पिछले कुछ दिनों से मिनिस्ट्रियल स्टाफ की हड़ताल के कारण लोगों को अपने कार्य करवाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:40 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:40 PM (IST)
मिनिस्ट्रियल स्टाफ ने शुरू किया कामकाज, लोगों को मिली राहत
मिनिस्ट्रियल स्टाफ ने शुरू किया कामकाज, लोगों को मिली राहत

संवाद सहयोगी, अमृतसर : जिला कचहरी परिसर में पिछले कुछ दिनों से मिनिस्ट्रियल स्टाफ की हड़ताल के कारण लोगों को अपने कार्य करवाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उनके कार्य न होने के कारण उनको कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानियों को दूर करने के लिए लोगों ने यूनियन से भी संपर्क किया था। यूनियन ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए सोमवार को अपना कार्य शुरू कर दिया। इससे लोगों को काफी राहत हुई।

जिला कचहरी परिसर में सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बने एक दो तीन कार्यालय में रजिस्ट्रियां भी हुई। इसके अलावा मैरिज सर्टिफिकेट, बीसी सर्टिफिकेट, एससी सर्टिफिकेट, रिहायशी सर्टिफिकेट, इंकम सर्टिफिकेट तथा अन्य कागजात बनाने का कार्य भी किया गया।

पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल यूनियन सर्विसेज की हड़ताल के कारण जिलाधीश कार्यालय इंप्लाइज ने भी अपना पूरा समर्थन दिया हुआ था, जिस कारण आम लोगों को जिला कार्यालय में कार्य करवाने के लिए काफी मुश्किल हुई। सरकारी दस्तावेजों पर कार्य ना होने के कारण कई लोगों को अपने पासपोर्ट बनाने तथा अन्य कार्यों को करवाने के लिए काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा रजिस्ट्री अभी ना होने के कारण सरकार को काफी रेवेन्यू का नुकसान हो रहा था। कई नौजवानों जिन्होंने विदेशों में जाना होता है। उनको भी दस्तावेज कचहरी परिसर में तैयार होते हैं, वह भी दस्तावेज ना बनने के कारण उनको नौजवानों को भी काफी मुश्किल उठानी पड़ी। अब इन लोगों को काफी राहत मिली है। सोमवार को काफी काम हुआ है। जिला तहसील में रजिस्ट्री भी हुई है।

यूनियन के प्रधान अशनील शर्मा ने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए उन्होंने हड़ताल वापस ली है। कचहरी में सोमवार को काफी काम हुआ है। काफी लोगों को राहत मिली है। आने वाले दिनों में सारा कार्य रूटीन में हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी