जिला प्रधान की अगुआई में चंडीगढ़ रवाना हुए भाजपा एससी मोर्चा के सदस्य

भारतीय जनता पार्टी के एससी मोर्चा की अमृतसर इकाई ने वीरवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की कोठी का घेराव कर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:42 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:42 PM (IST)
जिला प्रधान की अगुआई में चंडीगढ़ रवाना  हुए भाजपा एससी मोर्चा के सदस्य
जिला प्रधान की अगुआई में चंडीगढ़ रवाना हुए भाजपा एससी मोर्चा के सदस्य

जागरण संवाददाता, अमृतसर

भारतीय जनता पार्टी के एससी मोर्चा की अमृतसर इकाई ने वीरवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की कोठी का घेराव कर नारेबाजी की।

इससे पहले जिला प्रधान संजीव कुमार की अध्यक्षता में मोर्चा के सदस्य जत्थे के रूप में गाड़ियों के काफिले की शक्ल में अमृतसर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। मोर्चा के सदस्यों ने गोल्डन गेट व अन्य रास्तों पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। एससी स्कालरशिप घोटाले में कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को क्लीनचिट देना मुख्यमंत्री को सवालों के कटघरे में खड़ा करता है।

chat bot
आपका साथी