खडूर साहिब के लिए शिअद को नहीं मिल रहा उम्मीदवार : ब्रह्मपुरा

शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रविदर सिंह ने ब्रहमपुरा ने बैठक की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 07:36 PM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 07:36 PM (IST)
खडूर साहिब के लिए शिअद को नहीं मिल रहा उम्मीदवार : ब्रह्मपुरा
खडूर साहिब के लिए शिअद को नहीं मिल रहा उम्मीदवार : ब्रह्मपुरा

जागरण संवाददाता, तरनतारन : शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रविदर सिंह ब्रह्मपुरा ने कहा कि पूरे पंजाब की तरह विधानसभा हलका खडूर साहिब के लोग जत्थेदार रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा को दिल से प्यार करते हैं। ब्रह्मपुरा की लोकप्रियता से विरोधी पूरी तरह घबराए हुए हैं। यहीं कारण है कि शिरोमणि अकाली दल (बादल) को खडूर साहिब हलके से चुनाव में उतारने लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहा। तरनतारन में बैठक के मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब को मौजूदा हालातों से निकालने लिए शिअद (संयुक्त) पूरी तरह से वचनबद्ध है। खडूर साहिब के वर्कर जत्थेदार रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा की अगुआई में शिअद (संयुक्त) को मजबूत बनाने लिए लगातार प्रयत्नशील हैं। बैठक में उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) की जिला बाडी का गठन किया। रविदर सिंह ब्रह्मपुरा ने बताया कि सतिदरपाल सिंह मल्लमोहरी, मनजिदर सिंह मिटू, नछत्तर सिंह खैहरा, सरबजीत सिंह बाणिया, जगजीत सिंह घड़का, चरण सिंह बैंका, अंग्रेज सिंह कलसिया, गुरबीर सिंह वल्टोहा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि शिवतेज सिंह भैणी, मंगल सिंह, मोहन सिंह, कंवलजीत सिंह दीनेवाल, मंजीत सिंह मरगिदपुर, दलजीत सिंह, प्रेम सिंह भूरा कोहना को सचिव नियुक्त किया गया है। रविदर सिंह ब्रह्मपुरा ने बताया कि सर्किल खेमकरण से सतबीर सिंह को जत्थेदार नियुक्त किया गया है। जबकि सर्किल वल्टोहा से गुरचेत सिंह चीमा, भिखीविड से इंद्रजीत सिंह साधरा, नारली से सतवंत सिंह, सदर पट्टी से बलविदर सिंह बोपाराय, मानोचाहल से राजबीर सिंह, सर्किल सदर तरनतारन से प्यारा सिंह दुग्गलवाला, चोहला साहिब से दिलबाग सिंह काहलवां, गोइंदवाल साहिब से सुलक्खण सिंह भैल, हरिके से रंजीत सिंह जैणोके, सदर पट्टी से जतिदर सिंह ढिल्लों को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार जिला वर्किंग कमेटी में 28 लोगों को सदस्य लिया गया है। जबकि मोहन सिंह खेमकरण, बलविदर सिंह मेहंदीपुर, लखबीर सिंह भूरा, दरबारा सिंह लद्धू को ज्वाइंट सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

chat bot
आपका साथी