निसंतान महिलाओं की झोली में खुशियां होंगी : डा. बावा

रणजीत एवेन्यू स्थित डा. हरजोत न्यूरोसाइकेट्री सेंटर में बनाए गए वुमेन केयर सेंटर में रविवार को महिलाओं के लिए निश्शुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 05:35 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:35 PM (IST)
निसंतान महिलाओं की झोली में खुशियां होंगी : डा. बावा
निसंतान महिलाओं की झोली में खुशियां होंगी : डा. बावा

जासं, अमृतसर : रणजीत एवेन्यू स्थित डा. हरजोत न्यूरोसाइकेट्री सेंटर में बनाए गए वुमेन केयर सेंटर में रविवार को महिलाओं के लिए निश्शुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में गोडियम अस्पताल की इन्फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डा. सायशा बावा व डा. हरजोत न्यूरोसाइकेट्री सेंटर में कार्यरत महिला रोग विशेषज्ञ डा. दर्पण बांसल ने महिलाओं का परीक्षण कर उन्हें निश्शुल्क दवाएं दीं।

इस अवसर पर डा. सायशा बावा ने कहा कि पंजाब में इन्फर्टिलिटी तेजी से बढ़ रही है। इसका एक कारण तो महिलाओं का कमजोर यूट्रस है और दूसरा मेल यानी पुरुष फैक्टर भी हैं। नशा सेवन की वजह से पुरुषों में शारीरिक विकार उत्पन्न हो रहे हैं। डा. सायशा के अनुसार इसके अतिरिक्त प्रदूषण और महिलाओं में पीसीओडी की समस्या भी गर्भधारण में रुकावट बन रही है। इसलिए आइवीएफ तकनीक से ऐसी महिलाओं को संतान सुख दिया जाता है।

डा. दर्पण बांसल ने कहा कि बांझपन शब्द का अब अस्तित्व नहीं है, क्योंकि आधुनिक तकनीक से महिलाएं संतान सुख प्राप्त कर सकती हैं। डा. हरजोत न्यूरोसाइकेट्रिक सेंटर में यह सुविधा उपलब्ध है। इस कैंप में 100 से अधिक महिलाओं की जांच कर निशुल्क दवाएं दी गईं। कुछ महिलाएं मानसिक तनाव का भी शिकार थीं। ऐसी महिलाओं को मेडिटेशन के साथ-साथ कुछ दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. रमेश, स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डा. गुरमीत, गुरिदर सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी