मेयर ने उत्तरी हलके के पार्षदों से बैठक कर सुनी समस्याएं

मेयर करमजीत सिंह ने विकास कार्यों को लेकर अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्डों के पार्षदों के साथ बैठक की। इसमें उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित नगर निगम के विभागों जैसे सिविल ओएंडएम स्ट्रीट लाइट बागवानी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:20 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:20 PM (IST)
मेयर ने उत्तरी हलके के पार्षदों से बैठक कर सुनी समस्याएं
मेयर ने उत्तरी हलके के पार्षदों से बैठक कर सुनी समस्याएं

संवाद सहयोगी, अमृतसर : मेयर करमजीत सिंह ने विकास कार्यों को लेकर अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्डों के पार्षदों के साथ बैठक की। इसमें उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित नगर निगम के विभागों जैसे सिविल, ओएंडएम, स्ट्रीट लाइट, बागवानी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

मेयर ने पहले प्रत्येक वार्ड के पार्षदों की समस्याएं सुनीं और साथ ही अधिकारियों को इनके निपटारे के लिए निर्देश दिया। मेयर रिटू ने बैठक में मौजूद अधिकारियों से कहा कि पार्षद जनता के प्रतिनिधि होने के साथ-साथ, जनता के प्रति जवाबदेह भी होते हैं और प्रशासन और जनता के बीच की कड़ी के रूप में काम करते हैं इसलिए हर पार्षद हमारे लिए सम्माननीय है। उन्होंने पार्षदों को आश्वासन दिया कि उनके वार्डों में विकास कार्यों के लिए नगर निगम हर समय उनके साथ है। बैठक में उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों ने नगर निगम द्वारा अपने वार्डों में किए गए विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। मेयर को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मेयर ने नगर निगम के पार्षदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना काल की इस कठिन घड़ी में पार्षद अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य कर लोगों की पूरी लगन से सेवा कर रहे हैं।

इस मौके पर पार्षद प्रियंका शर्मा, गुरजीत कौर, हरपनदीप सिंह, बलविदर सिंह, पिकी देवी, प्रदीप शर्मा, संदीप शर्मा, अश्विनी नवी भगत, रितेश शर्मा, रामबली, अनेक सिंह, विजय उम्मट, बौबी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी