शहर के सभी इलाकों में सड़कें बनाने का हो रहा काम : रिटू

मेयर करमजीत सिंह रिटू ने विधानसभा हलका उत्तरी के वार्ड नंबर 14 इलाका कबीर नगर प्रेम नगर और तुंग बाला में गलियों व सड़के बनाने के विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:22 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:22 PM (IST)
शहर के सभी इलाकों में सड़कें बनाने का हो रहा काम : रिटू
शहर के सभी इलाकों में सड़कें बनाने का हो रहा काम : रिटू

संवाद सहयोगी, अमृतसर : मेयर करमजीत सिंह रिटू ने विधानसभा हलका उत्तरी के वार्ड नंबर 14 इलाका कबीर नगर, प्रेम नगर और तुंग बाला में गलियों व सड़के बनाने के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। वहीं लोगों की मांग पर शिरोमणि भगत कबीर मंदिर में टाइलें और फर्श डालने का काम मौके पर ही शुरू किया गया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुन कर अधिकारियों को हल करने के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि करोड़ों के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया है। शहर के लगभग सभी इलाकों की सड़कों को पक्का किया जा रहा है। एलईडी लाइटें लगाई जा रही है। वहीं पानी की समस्या का हल करते हुए ट्यूबवेल पंप लगाए गए है। इस मौके पर पार्षद अश्वनी कुमार, नवी भगत, रितेश शर्मा, अशोक पाठक, विपिन कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी