पति की प्रताड़ना से दुखी होकर विवाहिता ने निगला जहर, मौत

खलचियां के लोहगढ़ इलाके में राजविदर कौर (32) ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:05 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:05 PM (IST)
पति की प्रताड़ना से दुखी होकर विवाहिता ने निगला जहर, मौत
पति की प्रताड़ना से दुखी होकर विवाहिता ने निगला जहर, मौत

जागरण टीम, अजनाला, अमृतसर: खलचियां के लोहगढ़ इलाके में राजविदर कौर (32) ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। आरोपहै कि महिला का पति सरबजीत सिंह अकसर उसे और अधिक दहेज लाने के लिए परेशान करता था। इसकी कारण उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।

तरनतारन जिले के सदर थाने के अधीन पड़ते मल मोहरी गांव निवासी मंगल सिंह की पत्नी राज कौर के बयान पर खलचियां थाने की पुलिस ने लोहगढ़ निवासी सरबजीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। राज कौर ने बताया कि पांच साल पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी सरबजीत के साथ की थी। हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दामाद ने उनकी बेटी को दहेज कम लाने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। इस बाबत राजविदर कौर उन्हें फोन पर कई बार बता भी चुकी थी। 15 अक्टूबर की रात उनकी बेटी ने पति से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनक बेटी की मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर तेजपाल सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी