श्रद्धा से मनाया गया भगवान वाल्मीकि जी का प्रकट उत्सव
बुधवार को भक्तजनों ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव पर मंदिरों में जाकर सृष्टि रचयिता भगवान वाल्मीकि जी के दरबार में नतमस्तक होकर परिवार की सुख शांति के लिए आराधना की।
संवाद सहयोगी, अमृतसर :
बुधवार को भक्तजनों ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव पर मंदिरों में जाकर सृष्टि रचयिता भगवान वाल्मीकि जी के दरबार में नतमस्तक होकर परिवार की सुख शांति के लिए आराधना की। कई मंदिरों में भगवान वाल्मीकि जी का गुणगान भी किया गया।
भगवान वाल्मीकि आश्रम श्री राम तीर्थ के पवित्र सरोवर में बने मंदिर भगवान वाल्मीकि जी के दरबार में नतमस्तक होकर पूजा अर्चना की। भगवान वाल्मीकि जी के पावन मंदिर में कुमार दर्शन, विकी गिल, जस्सी गिल, राकेश, राखी, पवन द्राविड़ व अन्य ने गुणगान किया।
पावन वाल्मीकि तीर्थ एक्शन कमेटी की ओर से तीर्थ में मिठाइयां भी वितरित की। केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर हाथी गेट में हवन यज्ञ किया गया। इस अवसर पर योगराज मल्होत्रा, विमल कुमार, नीटू, अशोक भटटी, बब्बी पहलवान, गोपाल खोसला, त्रिलोक गिल व अन्य सदस्य शामिल थे। गोदाम मोहल्ला, कटरा शेर सिंह स्थित भगवान वाल्मीकि मिलाप सभा मंदिर में भी भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की गई।
भगवान वाल्मीकि श्री धूना साहिब में महंत मलकीत नाथ से पूजा अर्चना की। लोगों ने दरबार में हाजिरी भर कर भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
गेट खजाना स्थित चौक में भी भगवान वाल्मीकि जी के पावन दिवस पर समागम किया गया। इस तरह लाहौरी गेट अंदरून भगवान वाल्मीकि मंदिर, भगवान वाल्मीकि मंदिर, चिटटा गुंबद, हुसैनपुरा, रामबाग, गोपाल नगर व अन्य महानगर के मंदिरों में भक्तों ने भगवान वाल्मीकि जी के दरबार में नतमस्तक होकर पूजा अर्चना की। भगवान वाल्मीकि चौक नजदीक रेलवे वर्कशॉप में पावन वाल्मीकि तीर्थ एक्शन कमेटी तथा विश्व वाल्मीकि धर्म संगठन की ओर से के काटकर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर कुमार दर्शन, राकेश रिकू, मोनू, वरिदर अटवाल, अविनाश शैला व अन्य सदस्य शामिल थे।