पत्नी ने एक दिन पहले घर में और हिरासत में लिए पति ने रात को हवालात में फंदा लगा दी जान

घरेलू कलह ने शहर में रहने वाले एक दंपती की जान ले ली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 03:00 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 03:00 AM (IST)
पत्नी ने एक दिन पहले घर में और हिरासत में लिए पति ने रात को हवालात में फंदा लगा दी जान
पत्नी ने एक दिन पहले घर में और हिरासत में लिए पति ने रात को हवालात में फंदा लगा दी जान

जासं, अमृतसर: घरेलू कलह ने शहर में रहने वाले एक दंपती की जान ले ली। आत्महत्या के मामले में नामजद कोयला सप्लायर दिलप्रीत सिंह ने थाना डी डिवीजन की हवालात में सोमवार देर रात चादर के साथ फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। जब पुलिस कर्मियों ने शव हवालात की ग्रिल से लटकता देखा तो कर्मियों में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस अधिकारियों और इलाका मजिस्ट्रेट को घटना के बारे में जानकारी दी गई। एडीसीपी हरजीत सिंह धालीवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

फुल्लांवाला चौक निवासी रणदीप सिंह ने बताया कि उनका भाई दिलप्रीत सिंह होटलों में कोयला सप्लाई करने का काम करता है। लगभग चार साल पहले दिलप्रीत की शादी परमजीत कौर के साथ की थी। दो साल पहले उसकी भाभी ने बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाभी के मायके वालों का उनके परिवार में काफी हस्तक्षेप था। इस कारण उनके घर में झगड़े होने लगे। उन्होंने अपनी भाभी और उसके मायके वालों को कई बार समझाया था, लेकिन दखलअंदाजी कम नहीं हो रही थी।

रणदीप ने बताया कि रविवार को भी दिलप्रीत और परमजीत कौर में झगड़ा हुआ था। सोमवार को उसकी भाभी ने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परमजीत के परिवार वालों ने थाना डी डिवीजन में शिकायत देकर उसके भाई दिलप्रीत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने दिलप्रीत को गिरफ्तार कर लिया और थाने की हवालात में बंद कर दिया। सोमवार देर रात दिलप्रीत ने पुलिस की तरफ रात को ओढ़ने वाले दी गई चादर के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रणदीप ने आरोप लगाया कि उसके भाई की मौत उसकी पत्नी और ससुरालियों की वजह से हुई है। हलावात की दीवार पर सब्जी से लिखा सुसाइड नोट

दिलप्रीत सिंह को हवालात में रखा गया था। मरने से पहले उसने हवालात की दीवार पर सब्जी के साथ सुसाइड नोट में लिखा 'वह पूरी होश में है। उसकी मौत का कारण ससुराली हैं। उसे अपनी पत्नी का झूठा कातिल बना दिया है। ससुराली बताएं कि उसकी पत्नी परम का शेखर के साथ क्या रिश्ता है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने भी की जांच

घटना का पता चलते ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट अमनप्रीत कौर, एडीसीपी हरजीत सिंह धालीवाल घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने दिलप्रीत सिंह के खिलाफ दर्ज की गई एफआइआर और हवालात पर लिखे सुसाइड नोट की जांच की। जज के आदेश पर पुलिस को फोरेंसिक टीम भी बुलानी पड़ी। हैंडराइटिग एक्सपर्ट भी बुलाए गए। विवाहिता का परिवार बोला, मानसिक रूप से परेशान कर रहा था दामाद

मजीठा रोड स्थित नेहरू कालोनी निवासी सिमरनजीत सिंह ने बताया कि बहनौई दिलप्रीत सिंह उनकी बेटी परमजीत कौर को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। उसकी बहन आइलेट्स कर चुकी थी और विदेश जाने की इच्छुक थी लेकिन अच्छे बैंड नहीं मिलने के कारण आरोपित उसकी बहन को ताने दे रहा था। पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

थाना डी डिवीजन की पुलिस ने दिलप्रीत सिंह की आत्महत्या मामले में मंगलवार देर शाम पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी हरिदर सिंह ने बताया कि आरोपितों की भूमिका चेक की जा रही है। स्पष्ट होने पर नाम एफआइआर में शामिल कर दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी