महिला कहती थी परिवार को छोड़ दो, ब्लैकमेलिंग से परेशान कारीगर ने दी जान

मकबूलपुरा थाने के अधीन पड़ते 88 फुट के पास रहने वाले मोहन सिंह ने सोनिया नाम की महिला से दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:31 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:31 PM (IST)
महिला कहती थी परिवार को छोड़ दो, ब्लैकमेलिंग से परेशान कारीगर ने दी जान
महिला कहती थी परिवार को छोड़ दो, ब्लैकमेलिंग से परेशान कारीगर ने दी जान

जागरण संवाददाता, अमृतसर: मकबूलपुरा थाने के अधीन पड़ते 88 फुट के पास रहने वाले मोहन सिंह ने सोनिया नाम की महिला से दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर राजिदर नगर स्थित गैस गोदाम वाली गली निवासी सोनिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एएसआइ कुलविदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।

ज्योति देवी ने बताया कि लगभग 20 साल पहले उसकी शादी मोहन सिंह के साथ हुई थी। मोहन पेशे से कपड़ों पर कढ़ाई करता था। कुछ साल पहले उसकी सोनिया से मुलाकात हुई थी। आरोपित महिला अब उसे परेशान कर रही थी कि वह अपनी पत्नी और दोनों बेटों को छोड़ दे। नहीं तो वह उसे बदनाम कर देगी। इसी बात को लेकर मोहन पिछले कुछ दिनों से परेशान था। ज्योति ने आरोप लगाया कि सोनिया पिछले कुछ दिनों से उसके पति को ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकियां दे रही थी। रविवार की शाम मोहन सिंह ने परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। बेटों ने किसी तरह उसे अस्पताल दाखिल करवाया। जहां उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी