हिदुओं व संघ वर्करो को निशाना बना रही ममता सरकार : हनी

राजेश हनी ने कहा कि हिदुओं व संघ वर्करों को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार निशाना बना रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 12:15 AM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 12:15 AM (IST)
हिदुओं व संघ वर्करो को निशाना बना रही ममता सरकार : हनी
हिदुओं व संघ वर्करो को निशाना बना रही ममता सरकार : हनी

जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट राजेश हनी ने कहा कि हिदुओं व संघ वर्करों को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार निशाना बना रही है। बीते दिनों राज्य के मुर्शिदाबाद जिले में संघ कार्यकर्ता प्रकाश पाल, उनकी धर्मपत्नी और बच्चे की हत्या कर दी गई थी और प्रदेश की पुलिस तमाशा देखती रही।

भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजेश हनी ने कहा कि भाजपा इसका कड़ा विरोध करती है। स्वच्छ राजनीति में इसे किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग से मांग करते हैं हिसक घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच कराने का राज्य सरकार को निर्देश दें ताकि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

chat bot
आपका साथी