ओलंपियन बलबीर सिंह के देहांत पर लोंगोवाल ने जताया दुख

एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने बलबीर सिंह के देहांत पर दुख प्रगट किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 05:53 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 05:53 PM (IST)
ओलंपियन बलबीर सिंह के देहांत पर लोंगोवाल ने जताया दुख
ओलंपियन बलबीर सिंह के देहांत पर लोंगोवाल ने जताया दुख

जागरण संवाददाता, अमृतसर : एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम को तीन बाद सोने का पदक जिताने में सहयोगी रहे बलबीर सिंह के देहांत पर दुख प्रगट किया है।

लोंगोवाल ने कहा कि बलबीर सिंह ने खेलों के क्षेत्र में महान उपलब्धियां करके सिख कौम का मान बढाया है। उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता। सिख युवाओं को बलबीर सिंह ने प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने उनकी आत्मिक शांति के लिए अरदास भी की। लोंगोवाल ने लम्बा समय तक जेल में बंदी रहने वाले वरियाम सिंह के अकाल चलाना पर भी गहरा दुख प्रगट किया है। उनके देहांत पर एसजीपीसी के मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह, धर्म प्रचार कमेटी के अजायब सिंह, सचिव मंजीत सिंह बाठ, महिंदर सिंह आहली और सुखदेव सिंह भूरा कोहना ने भी दुख प्रगट किया है।

chat bot
आपका साथी