समस्याओं से निपटने का मार्गदर्शन करता है साहित्य : डा. महल सिंह

खालसा कालेज में अंग्रेजी साहित्य सभा ने साहित्यिक मुकाबलों का आयोजन करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:18 PM (IST)
समस्याओं से निपटने का मार्गदर्शन करता है साहित्य : डा. महल सिंह
समस्याओं से निपटने का मार्गदर्शन करता है साहित्य : डा. महल सिंह

जासं, अमृतसर : खालसा कालेज में अंग्रेजी साहित्य सभा ने साहित्यिक मुकाबलों का आयोजन करवाया। कालेज के प्रिसिपल डा. महल सिंह के सहयोग से करवाए कार्यक्रम की अध्यक्षता अंग्रेजी विभाग की अध्यक्षा प्रो. अनुपम संधू ने की। प्रि. डा. महल सिंह ने कहा कि साहित्य मानवीय अनुभवों की तर्जमानी करता हुआ हजारों साल पुरानी लोक समझदारी का अमूल्य खजाना है। यह जहां मानव को संवेदनशील बनाता है, वहीं उसको वर्तमान समस्याओं से निपटने का मार्गदर्शन भी करता है। प्रो. संधू ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि अंग्रेजी भाषा मानव को विश्व साहित्य से जोड़ने के साथ स्थानीय मुद्दों को साहित्य के माध्यम से समूचे विश्व के सामने पेश करने का जरिया भी है। पेपर रीडिग व पश्चिमी संगीत मुकाबले करवाए गए। इसमें डा. तमिदर सिंह भाटिया व प्रो. सुखमीन बेदी निर्णायकों की भूमिका निभाई। डा. भाटिया ने कहा कि ऐसे प्रोग्राम विद्यार्थी के सर्वपक्षीय विकास में अहम भूमिका निभाते है। प्रो. सुखमीन बेदी ने कहा कि सह-पाठी गतिविधियां में आत्मविश्वास पैदा करती है व भविष्य में बहुत सहायक सिद्ध होती है। मंच संचालन बीए आनर्स अंग्रेजी सेमेस्टर पांचवां की विद्यार्थी सिमरन कौर सोहल व रिया सैनी ने बखूबी निभाया। जबकि बीस विद्यार्थियों ने पेपर पढ़े और पश्चिमी संगीत मुकाबले में हिस्सा लिया, जिसमें रवगुण, तरन्नुम, रिया सैनी, विजय पाल व समृद्धि सहगल ने इनाम हासिल किए।

इस मौके पर प्रो. सनिदरजीत कौर, प्रो. परनीत कौर, प्रो. मलकिदर सिंह, प्रो. सावंत सिंह मंटो, प्रो. ममता महेंद्रू, प्रो. विजय बरनाड, प्रो. डा. जसविदर कौर, प्रो. दलजीत सिंह, प्रो. पूजा कालिया, प्रो. गुरप्रीत सिंह, प्रो. हरष सलारिया, प्रो. सौरभ मेघ, प्रो. मर्कस आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी