मुख्यमंत्री पंजाब मोतिया मुक्त अभियान की शुरुआत

मोतिया की बीमारी से लोगों को मुक्त कराने के लिए पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री पंजाब मोतिया मुक्त अभियान की जिले में शुरुआत की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 08:38 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 08:38 PM (IST)
मुख्यमंत्री पंजाब मोतिया मुक्त अभियान की शुरुआत
मुख्यमंत्री पंजाब मोतिया मुक्त अभियान की शुरुआत

संवाद सहयोगी, अमृतसर : मोतिया की बीमारी से लोगों को मुक्त कराने के लिए पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री पंजाब मोतिया मुक्त अभियान की जिले में शुरुआत की गई।

सिविल सर्जन डाक्टर चरणजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी उप मुख्यमंत्री ओमप्रकाश सोनी के दिशा निर्देशों के तहत आंखों के कैंपों की शुरुआत कर दी गई है। 26 नवंबर से 30 नवंबर तक आंखों की जांच स्क्रीनिग की जाएगी। मोतिया से ग्रस्त पाए जाने वाले लोगों को 15 दिन के अंदर मुफ्त आपरेशन किया जाएगा। इसमें लोगों के आने-जाने, दाखिल होने, खाने-पीने, दवाई और ऐनकों का खर्चा बिल्कुल मुफ्त होगा। यह कैंप तहसील क्षेत्रों तक लगाए जाएंगे। यह कैंप 31 दिसंबर तक चलाए जाएंगे। इसका शुभारंभ जागरूकता पोस्टर रिलीज करके किया गया। इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन कम नोडल अफसर डॉ अमरजीत सिंह ने लोगों से अपील की कि लोग इसका फायदा उठाएं। इस अवसर पर समूह मेडिकल अफसर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी