लतिका अरोड़ा को मिला महाराजा हरि सिंह डोगरा अवार्ड

। जम्मू की समाज सेवी संस्था वूमेन क्लब मेरी पहचान की तरफ से लतिका अरोड़ा को महाराजा हरि सिंह डोगरा अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 07:40 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 07:40 PM (IST)
लतिका अरोड़ा को मिला महाराजा हरि सिंह डोगरा अवार्ड
लतिका अरोड़ा को मिला महाराजा हरि सिंह डोगरा अवार्ड

जागरण संवाददाता, अमृतसर

जम्मू की समाज सेवी संस्था वूमेन क्लब मेरी पहचान की तरफ से लतिका अरोड़ा को महाराजा हरि सिंह डोगरा अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उनकी नृत्य कला को मुख्य रखते हुए दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जम्मू में आयोजित सम्मान समारोह में जब महाराजा हरि सिंह डोगरा सम्मान के लिए बुलाया गया, तो वह हैरान थी, क्योंकि उस सम्मान समारोह में एक दर्शक के रूप में ही उन्हें बुलाया गया था, लेकिन सरप्राइज अवार्ड के लिए जब उनका नाम मंच से बोला गया, तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा था। उनका कहना है कि जो सम्मान उन्हें मिला है, उसका श्रेय उनकी नृत्य गुरु डा. रश्मि नंदा की तरफ से करवाई गई मेहनत को ही जाता है। अमृतसर की जानी पहचानी शख्सियत लतिका अरोड़ा संगीत, नृत्य, अध्यापन के क्षेत्र में धूम मचा चुकी हैं और विभिन्न टीवी चैनलों पर अपनी कला के जौहर दिखा चुकी हैं। टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले बूगी वूगी मम्मी चैंपियनशिप-2006 में वह रनर अप रही थीं। जबकि साल-2007 और 2009 में इसी शो में वह सेलेब्रिटी गेस्ट के तौर शामिल हुई थी। उन्होंने बताया कि वह विभिन्न टीवी चैनलों पर अपनी कला के लिए वाहवाही बटोर चुकी हैं। इससे पहले दो बार प्राइड आफ अमृतसर अवार्ड, संगम कला अवार्ड, बेस्ट अध्यापक अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ मां अवार्ड और सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। अपने तीस साल में नृत्य के क्षेत्र में तजुर्बे के साथ वह वर्तमान समय में मजीठा रोड स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में बतौर अध्यापिका सेवा निभा रही हैं।

chat bot
आपका साथी