गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में लंगर लगाया

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शनिवार को बटाला रोड पर लंगर लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 08:00 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 08:00 PM (IST)
गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में लंगर लगाया
गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में लंगर लगाया

जासं, अमृतसर : गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शनिवार को बटाला रोड पर लंगर लगाया गया। इस अवसर पर पार्षद जसविदर सिंह लाडो पहलवान तथा उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद पंजाब के महासचिव रामभवन गोस्वामी ने सभी को इस पावन अवसर की बधाई दी। गोस्वामी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर्व महर्षि वेद व्यास जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। वेद व्यास जी ऋषि पराशर के पुत्र थे। शास्त्रों के अनुसार व्यास जी को तीनों कालों का ज्ञाता माना जाता है। महर्षि व्यास ने वेदों को अलग-अलग खण्डों में बांटकर उनका नाम ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद रखा। वेदों का इस प्रकार विभाजन करने के कारण ही वह वेद व्यास के नाम से प्रसिद्ध हुए। इस अवसर पर इएसएसईएचएच प्रोसेसर मिल के प्रबंधक पंकज अरोड़ा एवं विकास अरोड़ा, सीए अक्षित अरोड़ा, हर्शिल अरोड़ा, गविश अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी