किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा: गौरव टिकैत

किसान नेता गौरव टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान मृत्यु को प्राप्त हुए किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इन तीनों कृषि सुधार कानूनों को हर हाल में रद करवाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 02:12 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 02:12 AM (IST)
किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा: गौरव टिकैत
किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा: गौरव टिकैत

जागरण संवाददाता, अमृतसर: किसान नेता गौरव टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान मृत्यु को प्राप्त हुए किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इन तीनों कृषि सुधार कानूनों को हर हाल में रद करवाया जाएगा। किसानों का बलिदान कृषि कानूनों के आंदोलन की विजय गाथा लिखेगा। गौरव टिकैट संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत के रिश्तेदार हैं व दिवंगत वामपंथी नेता बलदेव की मान की बेटी व अदाकारा सोनिया मान की ओर से गांव कुक्ड़ावाला में आयोजित किसान रैली को संबोधित कर रहे थे।

गौरव ने कहा कि दिल्ली मोर्चों पर डटे किसान अब पीछे हटने वाले नही है। किसानों का अब एक ही लक्ष्य है विजय और विजय जो सिर्फ तीनों कानूनों को रद करवाकर ही हो सकती है। रैली में भारतीय किसान यूनियन उग्राहां के अध्यक्ष जोगिदर सिंह उग्राहां ने कहा कि केंद्र सरकार किसान आंदोलन को कुचलने के लिए आपरेशन क्लीन चलाने की योजना बना रही है। पंजाब के किसान सरकार को स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि सरकार इसमें सफल नहीं होगी। पंजाब किसान सभा के नेता रूलदू सिंह मानसा ने कहा कि कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए जो जंग किसान लड़ रहे हैं, उसे हर हाल में जीता जाएगा। इस दौरान किरती किसान यूनियन के नेता जतिदर सिंह छीना ने कहा कि किसानों के जत्थे दिल्ली बार्डर के लिए राज्य भर से इसी सप्ताह से जाना शुरू हो जाएंगे। इस दौरान किसान नेता राजा अमराराम, चेत राम कुलवंत सिंह संधू , सोनिया मान, सिघा, कंवर ग्रेवाल,जिम्मी कलेर, गालफ वड़ैच आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी