भारत बंद : कल शहर से बाहर जाने की योजना टाल दें

27 सितंबर को किसान मोर्चा की ओर से भारत बंद का आह्वान किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:41 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:41 PM (IST)
भारत बंद : कल शहर से बाहर जाने की योजना टाल दें
भारत बंद : कल शहर से बाहर जाने की योजना टाल दें

पंकज शर्मा, अमृतसर: 27 सितंबर को किसान मोर्चा की ओर से भारत बंद का आह्वान किया गया है। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक पूरे जिले में करीब 18 जगह पर किसानों की ओर से सड़कें बंद करते हुए प्रदर्शन किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठकों का आयोजन करके बंद को सफल बनाने के लिए तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। शहर में संगठन आधा दर्जन के करीब स्थानों पर प्रदर्शन करेंगे और शहर में मार्च निकाल कर बंद करवाया जाएगा। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी एक दर्जन के करीब स्थानों पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के पुतले फूंके जाएंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा और पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से रेल भी अलग-अलग स्थानों पर रोकने की बात की जा रही है। राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन संगठनों का सांझा गठजोड़ भंडारी पुल पर किसानों के समर्थन में रोष रैली करेगा। ट्रेड यूनियन सीटू की ओर से अमृतसर के पुतलीघर चौक में 27 सितंबर को प्रदर्शन करके बंद को सफल बनाया जाएगा। शहर में दोपहिया व चारपहिया वाहनों पर रोष मार्च भी निकाला जाएगा। किसानों के आंदोलन को इस बार पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने भी सहयोग देने का एलान किया है। बहुत सारे सरकारी विभागों के कर्मचारी संगठनों नी भी बंद का साथ देने का एलान किया है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 27 सितंबर के बंद के बाद 28 को डीसी कार्यालयों के बाहर पक्के मोर्चे होंगे। 29 को शहीद भगत की याद में राज्य भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। ये हैं धरना स्थल

-शहर में कंपनी बाग, भंडारी पुल, गोल्डन गेट, हाल बजार और माल आफ अमृतसर के बाहर

-ग्रामीण इलाकों में मानावाला, खासा, चब्बा, मजीठा, कत्थूनंगल, वल्ला फाटक, अजनाला, टांगरा , मेहता चौक, छेहरटा चौक, फताहपुर रोड, रईया, ब्यास, अजनाला रोड।

chat bot
आपका साथी