तरुण चुग के घर के पास और जिले में 12 जगह किसानों ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका

यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई हिसा के विरोध में जिले में 12 स्थानों पर किसान संगठनों ने प्रदर्शन किए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 08:11 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 08:11 PM (IST)
तरुण चुग के घर के पास और जिले में 12 जगह किसानों ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका
तरुण चुग के घर के पास और जिले में 12 जगह किसानों ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका

जागरण संवाददाता, अमृतसर: यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई हिसा के विरोध में जिले में 12 स्थानों पर किसान संगठनों ने प्रदर्शन किए। शहर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के घर के बाहर धरना देकर केंद्र और यूपी सरकार का पुतला फूंका।

सुबह किसान संगठन के महासचिव सरवन सिंह पंधेर की अगुआई में रेलवे स्टेशन अमृतसर के पास इकट्ठा हुए। वहां से मार्च करते हुए किसान तरुण चुग की रिहायश की तरह नारेबाजी करते हुए रवाना हुए। बढ़ी संख्या में तैनात पुलिस बल ने किसानों को चुग के घर से कुछ दूरी पर ही रोक किया। किसानों ने वहां ही धरना शुरू कर दिया। किसान केंद्र सरकार और भाजपा के नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि एक तरफ भाजपा की केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए तैयार नही है दूसरी ओर अब भाजपा के नेता किसानों के साथ हाथापाई और गुंडागर्दी करने लगे हैं। लखीमपुर में हुई इस घटना को देशभर के किसान सहन नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की जन व किसान नीतियों के खिलाफ आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कृषि कानून रद नहीं होते। जिले में अमृतसर, बाबा बकाला, अजनाला, लोपोके, अटारी ,खासा, चोगांवा आदि में रोष प्रदर्शन किए है। किसानों की मांग है कि अजय मिश्रा और उसके बेटे के खिलाफ धारा 302 मे तहत मामला दर्ज किया जाए। प्रत्येक पीड़ित को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। इस दौरान किसान नेताओं लखविदर सिह वरियाम, जर्मनजीत सिंह, बाज सिंह आदि ने भी संबोधित किया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किरती किसान यूनियन, किसान संघर्ष कमेटी, आजाद किसान संघर्ष कमेटी,जम्हूरी किसान सभा के वर्करों व किसान नेता जतिदर सिंह छीना, सर्बजीत सिंह, कुलवंत सिंह, महिदर सिह की ओर से डीसी कार्यालय के बाहर देर शाम तक धरना देकर प्रदर्शन किया। वहीं दरबारा सिह लोपोके, सुच्चा सिंह अजनाला ने भी समर्थकों के साथ धरना दिया। भाकियू उगराहां ने भी शहर में रोष मार्च निकला

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) उगराहां ने भी लखीमपुर की घटना के खिलाफ शहर में रोष मार्च निकला गया। किसानों ने अमृतसर के डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करके केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारी किसानों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान संगठन के नेताओं हरचरण सिंह, गुरबचन सिंह, डा. परमिंदर सिंह,बचित्तर सिंह, काबल सिंह,केवल सिह,कुलबीार सिंह, मंगल सिंह गौसल, हरपाल सिंह ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनको तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

संयुक्त किसान मोर्चा ने भंडारी पुल पर जाम लगाया

संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से अमृतसर के भंडारी पुल पर रोष धरना देकर जाम लगाया गया। करीब एक घटना धरना देने के बाद किसान संघर्ष कमेटी, पंजाब किसान सभा, आल इंडिया किसान सभा और जम्हूरी किसान सभा के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व बलकार सिंह, बलविदर सिह, लखबीर सिंह निजामपुरा, रत्न सिंह आदि कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों की ओर से भंडारी पुल से लेकर हाल गेट तक मार्च निकाला और केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर रोष प्रगट किया गया।

chat bot
आपका साथी