कैप्टन और खट्टर के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की अगुआई में अमृतसर-हरिके मुख्य मार्ग स्थित गांव चब्बा किसानों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 07:07 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 07:07 PM (IST)
कैप्टन और खट्टर के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन
कैप्टन और खट्टर के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, अमृतसर: किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की अगुआई में अमृतसर-हरिके मुख्य मार्ग स्थित गांव चब्बा किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों की ओर से कैप्टन सरकार का पुतला फूंका गया।

प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय के लिए यातयात रोक कर नारेबाजी भी की। संगठन के प्रधान कंवलजीत सिंह वनचढ़ी,मनराज सिंह मनी वल्ला और निशान सिंह चब्बा ने संबोधित करते हुए कहा कि कैप्टन सरकार ने मोगा में किसानों पर लाठीचार्ज करके अपने हरियाणा के मुख्यमंत्री जैसे चेहरा पंजाबियों को दिखा दिया है। गुरबचन सिंह चब्बा ने कहा कि अकाली दल की रैली का शांतिमय ढंग से विरोध करते हुए किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया,पानी की बौछारें की गई और उनको बुरी तरह पीटा गया यह कैप्टन सरकार का पूरी तरह किसान विरोधी चेहरा है। कैप्टन अमरिदर सिंह भी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहल लाल खट्टर के रास्ते पर चल रहे है। लोकतंत्र में शांतिमय रोष प्रदर्शन करना किसानों का हक है। पंरतु कैप्टन सरकार ने लोकतंत्र का हनन कर हरियाणा की सरकार की राह पर चल कर दिखा दिया है।

पंजाब की सरकार भी केंद्र सरकार की तरह कारपोरेट घरानों के ह़क में है । दिल्ली में चल रहे आंदोलन को फेल करने के लिए लगातार चुनाव प्रचार कर पंजाब में किसानों को सरकार बांट रही है। ताकि कि लोग चुनाव में व्यस्त होकर दिल्ली मोर्चे में ना जा सकें। इस मौके पर मंगजीत सिंह सिधवा, रविन्द्र सिंह मिट्ठू, मंगविंदर सिंह,मोहन सिंह,लखबीर सिंह मंडियाला, निशान सिंह, बलविद्र सिंह, बलदेव सिंह चब्बा, किरपाल सिंह, देसा सिंह, सतपाल सिंह, लखविदर सिंह, रणजीत सिंह गुरूवाली, राजविदर सिंह,दलबीर सिंह,बूटा सिंह आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी