महिला कांफ्रेंस में 18 की रैली सफल बनाने का प्रस्ताव पारित

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से 1

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 08:14 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 08:15 PM (IST)
महिला कांफ्रेंस में 18 की रैली सफल बनाने का प्रस्ताव पारित
महिला कांफ्रेंस में 18 की रैली सफल बनाने का प्रस्ताव पारित

जागरण संवाददाता, अमृतसर : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से 18 अप्रैल को भगतांवाला अनाज मंडी में कृषि कानूनों व एफसीआइ की ओर से जारी किए गए किसान विरोधी फैसलों को रद करवाने के लिए रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली को सफल बनाने के लिए कत्थूनंगल में संगठन के महिला विग की ओर से विशाल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। महिलाओं ने इस कांफ्रेंस में एलान किया कि वह 18 अप्रैल की रैली में बच्चों व परिवार के सदस्यों को लेकर शामिल होंगी। कत्थूनंगल में आयोजित महिला कांफ्रेंस के दौरान पांच बाबा सोहन सिंह भकना जोन, बाउली साहिब, चौगांवा, राम तीर्थ और गुरु का बाग जोनों की महिला कार्यकर्ता शामिल हुई।

महिला कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए किसान नेताओं सरवन सिंह पंधेर और गुरबचन सिंह चब्बा ने कहा कि 18 अप्रैल की रैली एतिहासिक होगी। इसमें सबसे बढ़ी भूमिका महिलाओं की होगी। एक और किसान यहां दिली बार्डर पर रोष धरने में शामिल है वहीं महिलाए 18 की अमृतसर रैली को सफल बनाएंगी। केंद्र सरकार को किसी भी कीमत पर कृषि कानून लागू नहीं करने दिए जाएंगे।

इस मौके पर किसान नेताओं बाज सिंह, शरणपाल सिंह, कुलवंत सिंह, मनजीत कौर, बलबीर कौर, दर्शन कौर, रजवंत कौर, कुलदीप कौर, बलजीत कौर, गुरमीत कौर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी