किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का 28वां जत्था सिंघु बार्डर के लिए रवाना

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने दिल्ली सिघु बार्डर पर चल रहे मोर्चों को बल प्रदान करने के लिए जत्था दिल्ली के लिए रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 06:47 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 06:47 PM (IST)
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का 28वां जत्था सिंघु बार्डर के लिए रवाना
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का 28वां जत्था सिंघु बार्डर के लिए रवाना

जागरण संवाददाता, अमृतसर :

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने दिल्ली सिघु बार्डर पर चल रहे मोर्चों को बल प्रदान करने के लिए जत्था दिल्ली के लिए रवाना किया। जंडियाला गुरु अनाज मंडी से संगठन की ओर से अपना 28वां जत्था दिल्ली के लिए रवाना किया है। संगठन के राज्य अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू और राज्य महासचिव सरवन सिंह पंधेर की अगुआई में यह जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। दोनों किसान नेताओं ने जत्था लेकर जाने से पहले कहा कि सिघु बार्डर पर चल रहा आंदोलन पूरी तरह गर्म है। यही कारण है कि किसान बढ़ी संख्या में जत्थे में शामिल हो रहे हैं। संगठन की ओर से यह 28वां जत्था दिल्ली के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि देश भर के किसान कृषि सुधार कानून को रद करवाना चाहते हैं, इसलिए दिल्ली बार्डर पर अलग-अलग स्थानों पर चल रहे आंदोलन में लगातार धरने जारी है। इस अवसर पर किसान नेता जर्मनजीत सिंह, सकत्तर सिंह, बाज सिंह, गुरबचन सिंह चब्बा, गुरदेव सिंह गग्गोमाहल, अंग्रेज सिंह, सुखजिदर सिंह, रविदर सिंह, मंगजीत सिंह और कुलवंत सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी