फसलों की सरकारी खरीद की गारंटी दे सरकार: पन्नू

किसान मजदूर सघर्ष कमेटी पंजाब का धरना लगातार जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 10:58 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 10:58 PM (IST)
फसलों की सरकारी खरीद की गारंटी दे सरकार: पन्नू
फसलों की सरकारी खरीद की गारंटी दे सरकार: पन्नू

जागरण संवाददाता, अमृतसर: किसान मजदूर सघर्ष कमेटी पंजाब के प्रधान सतनाम सिंह पन्नू और राज्य सचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि संगठन के नेता सुखविदर सिंह सभरा, जसबीर सिंह पिद्दी और लखविदर सिंह वरियाम की अध्यक्षता में किसान कुंडली बार्डर पर धरना दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीयत कानून को वापस लेने के प्रति बुरी है। सभी कानून कृषि सेक्टर को उजाड़ने वाले हैं। इसलिए इन्हें रद किया जाए। सभी फसलों की सरकारी खरीद की गारंटी और स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की जाए। साथ ही कैप्टन सरकार पर निशाना साधते हुए नेताओं ने कहा कि अब वह अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए दिल्ली चले हैं।

उधर, अमृतसर के मजीठा रोड, माल आफ अमृतसर, राज्य सभा सदस्य श्वेत मलिक के घर के बाहर, टोल प्लाजा कत्थूनंगल, टोल प्लाजा मानांवाला और अजनाला रोड पर भी धरने देकर किसानों ने प्रदर्शन किया। स्वर्णकार संघ ने दिया किसान आंदोलन को समर्थन स्वर्णकार संघ पंजाब के अध्यक्ष अश्वनी कुमार नामे शाह और काले शाह ने किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवण सिंह पंधेर को संगठन की ओर से लिखित रूप में समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को दिल्ली और जहां भी संगठन की जरूरत होगी, वहां उनका साथ दिया जाएगा। पंधेर ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ पंजाब के किसानों का नहीं बल्कि राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गया है। किसानों के आंदोलन में दें युवा वर्ग साथ: कैप्टन चन्नण सिंह शेर-ए-विकास पंजाब पार्टी के नेता कैप्टन चन्नण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को कृषि कानून रद करने चाहिए। उन्होंने गुरुद्वारा शहीदां साहिब में किसानों के आंदोलन की विजय को लेकर अरदास की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान और पंजाब विरोधी नीतियों पर चल रही है। युवा वर्ग को अब किसानों का साथ देते हुए मैदान में आना चाहिए। तभी इस आंदोलन में विजय हासिल की जा सकती है।

chat bot
आपका साथी