अकाली नेता के इशारे पर ज्वेलर को अगवा कर कपड़े उतरवाकर पीटा

सुल्तानविड थाने के अधीन पड़ते पत्ती बाबा जीवन सिंह से अकाली नेता के कुछ गुर्गो ने ज्वेलर दिलबाग सिंह का अपहरण कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:23 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:23 PM (IST)
अकाली नेता के इशारे पर ज्वेलर को अगवा कर कपड़े उतरवाकर पीटा
अकाली नेता के इशारे पर ज्वेलर को अगवा कर कपड़े उतरवाकर पीटा

जासं, अमृतसर: सुल्तानविड थाने के अधीन पड़ते पत्ती बाबा जीवन सिंह से अकाली नेता के कुछ गुर्गो ने ज्वेलर दिलबाग सिंह का अपहरण कर लिया। यही नहीं आरोपितों ने पिस्तौल के बल पर उसके साथ मारपीट की और रिहा करते समय उस पर पेशाब भी किया। घटना दो जुलाई की है। फिलहाल पुलिस ने जांच के बाद दिलबाग की शिकायत पर बिक्रमजीत सिंह उर्फ हैप्पी, साबा मंत्री, बलविदर सिंह, उसके भाई, मनप्रीत सिंह सहित सात के खिलाफ अपहरण, मारपीट, पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकियां देने और वीडियो वायरल करने के आरोप में केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर परनीत ढिल्लों ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

दिलबाग ने बताया कि वह गहने बनाने का कारोबार करता है। इलाके के एक अकाली नेता के गुर्गे उसके साथ रंजिश रखते हैं। दो जुलाई को वह अपने घर पर था और बिक्रमजीत सिंह, साबा और बलविदर सिंह उसके घर पर पहुंच कर गालियां देने लगे। उसकी पत्नी राजविदर कौर और आसपास के लोगों ने एकत्र होकर आरोपितों की वीडियो बना ली। फिर आरोपित फरार हो गए। शाम को वह अपने घर से किसी काम पर निकला था। रास्ते में इन तीनों आरोपितों ने बोलेरो कार से उसे घेर लिया और पिस्तौल दिखाकर उसका अपहरण कर लिया। आरोपितों ने रास्ते में उसकी बुरी तरह से पिटाई कई और पगड़ी तक फाड़ दी।

इसके बाद आरोपित बिक्रमजीत सिंह उसे अपने घर ले गया। वहां पहले से कुछ और लोग मौजूद थे। दिलबाग ने आरोप लगाया कि अकाली नेता के इशारे पर पिस्तौल दिखाकर उसके सारे कपड़े उतरवा दिए और मारपीट की। उसके मुंह पर पेशाब किया गया। आरोपित मनप्रीत सिंह ने इसकी वीडियो बनाई। उससे उठक-बैठक लगवाते हुए उसे जलील किया गया। इसके बाद वह किसी तरह आरोपितों के चंगुल से निकला। उसने घटना के बारे में कहीं जिक्र नहीं किया। कुछ दिन पहले आरोपितों ने उसकी वीडियो वायरल कर दी। इसके बाद उसने सीपी डा. सुखचैन सिंह के समक्ष पेश होकर इंसाफ की गुहार लगाई। अकाली नेता ने गुर्गो को सबक सिखाने का दिया था आदेश

घटना से कुछ दिन पहले दिलबाग सिंह का एक अकाली नेता के साथ विवाद हो गया था। नेता ने अपने गुर्गो को आदेश दिया था कि वह दिलबाग को सबक सिखाएं। इसके बाद आरोपितों ने दिलबाग का अपहरण किया और इस प्रकरण को अंजाम दिया। उधर, इंस्पेक्टर परनीत ढिल्लों ने बताया कि पुलिस प्रत्येक एंगिल पर जांच कर रही है। एफआइआर में और नाम दर्ज होंगे।

chat bot
आपका साथी