पिस्तौल के बल पर युवक का अपहरण

छेहरटा के खंडवाला में बाइक पर सवार लोगों ने शनिवार की दोपहर पिस्तौल दिखाकर एक युवक का अपहरण कर लिया। आरोपित निखिल पुंज (20) को लाटरी स्टाल की बेसमेंट में ले गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 03:00 AM (IST)
पिस्तौल के बल पर युवक का अपहरण
पिस्तौल के बल पर युवक का अपहरण

जासं, छेहरटा (अमृतसर) : छेहरटा के खंडवाला में बाइक पर सवार लोगों ने शनिवार की दोपहर पिस्तौल दिखाकर एक युवक का अपहरण कर लिया। आरोपित निखिल पुंज (20) को लाटरी स्टाल की बेसमेंट में ले गए। वहां उसकी पिटाई के बाद छोड़ दिया गया। पता चला है कि अपहृता उसे गलतफहमी में उठाकर ले गए। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल आरोपितों का कहीं पता नहीं लग सका है। छेहरटा थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।

विक्रम कालिया ने बताया कि मनोज पुंज उनके रिश्तेदार लगते हैं। उनका एक बेटा निखिल और एक बेटी है। शराब के ठेके पर काम कर वह परिवार चला रहे हैं। उनका बेटा निखिल शनिवार की दोपहर घर से ट्यूबवेल पर नहाने के लिए निकला था। कालोनी के रास्ते में ही बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपितों ने उसे धमकाया और बाइक पर साथ बैठने को कहने लगे। जब उसने विरोध किया तो बाइक के पीछे बैठे युवक ने डब से दो पिस्तौल निकाले और उसकी कनपटी पर लगा दी। जान से मारने की धमकियां देने लगे।

निखिल ने बताया कि वह डर गया और हथियारबंद ने उसे खींच कर बाइक के बीच बैठा लिया। इसके बाद दोनों युवक उसे लाटरी स्टाल की बेसमेंट में ले गए। आरोपितों ने उससे कई सवाल पूछे। जिनके बारे में वह नहीं जानता था। फिर दोनों युवकों ने उसकी पिटाई भी की। आरोपितों को लगा कि वह किसी गलत युवक को उठा लाए हैं। लगभग तीन घंटे बाद उसे छोड़ दिया गया और उसने घर पहुंच कर सारी घटना परिवार को बताई।

chat bot
आपका साथी