पूर्व हेड कांस्टेबल के घर के बाहर लगाया खालिस्तानी झंडा
पंजाब पुलिस के पूर्व हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह के घर के बाहर कुछ शरारती तत्वों ने खालिस्तान का झंडा लगा दिया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर: पंजाब पुलिस के पूर्व हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह के घर के बाहर कुछ शरारती तत्वों ने खालिस्तान का झंडा लगा दिया। सुबह जब परिवार उठा तो घर के बाहर यह झंडा देखकर हैरान हो गया। घटना के बारे में पता चलते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पूर्व पुलिस कर्मी ने बताया कि उन्होंने पुलिस के आला अफसरों को घटना को लेकर शिकायत कर दी है लेकिन रात तक आरोपितों का कहीं सुराग नहीं लग सका।
निक्का सिंह कालोनी निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह जब वह अपने परिवार के साथ नींद से उठे तो घर से निकले ही थे तो उन्होंने देखा कि घर के बाहर मेन गेट पर खालिस्तानी झंडा लगा हुआ था। उन्होंने तुरत घटना के बारे में कैंटोनमेंट थाने की पुलिस को जानकारी दी। बता दें जसवंत सिंह ने बादल सरकार की खालिस्तानी पक्षवादी नितियों के खिलाफ पुलिस विभाग से इस्तीफा दे दिया था। उधर, एसीपी देवदत्त शर्मा ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। घर के बाहर से कार ले गए चोर
संस, तरनतारन : मेजर जीवन सिंह नगर निवासी हरदेव सिंह की बीट कार नंबर (पीबी04एस7333) चोरी हो गई। एएसआइ बलदीप सिंह ने बताया कि हरदेव सिंह ने जनता पैलेस के पीछे गली में कार लगाई थी। आधी रात को चोरों ने कार गायब कर दी। इसकी शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं भिखीविड में अवैध शराब के कारोबार में भगोड़े आरोपित बचित्र सिंह बिट्टा को 15 बोतल अवैध शराब समेत एएसआइ जस्सा सिंह ने काबू कर लिया। उसे अदालत ने जेल भेज दिया है।