करवाचौथ को लगेंगे चार चांद, महिलाओं में खेली जाएंगी गेम्स, होगी रैंप वाक

करवाचौथ त्योहार का भारतीय संस्कृति में एक अहम स्थान रखता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:57 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:57 PM (IST)
करवाचौथ को लगेंगे चार चांद, महिलाओं में खेली जाएंगी गेम्स, होगी रैंप वाक
करवाचौथ को लगेंगे चार चांद, महिलाओं में खेली जाएंगी गेम्स, होगी रैंप वाक

जागरण संवाददाता, अमृतसर: करवाचौथ त्योहार का भारतीय संस्कृति में एक अहम स्थान रखता है। इसके लिए विवाहित महिलाएं पूरा साल इंतजार में रहती है और जैसे ही यह दिन नजदीक आते ही महिलाओं की उत्सुक्ता भी बढ़ जाती है और साथ ही इस विशेष दिन के लिए खास तौर पर तैयारियां शुरू हो जाती है। मेहंदी लगवाना, सुंदर से सुंदर ड्रेस खरीदना, मेकअप का सामान आदि को लेकर महिलाएं बहुत ज्यादा उत्सुक रहती हैं। इस दिन को और भी विशेष बनाने के लिए अब शहर के होटल, रेस्टोरेंट आदि ने भी खास तैयारियां कर ली है। इसका नतीजा है कि ज्यादातर होटल, रेस्तरां के हाल बुक हो गए है।

दैनिक जागरण और पंजाबी जागरण इशान मीडिया हाउस द्वारा ब्लूम बूटीक और आरवी क्रिएशन की ओर से हेरिटेज क्लब में आयोजित किए जा रहे इवेंट में मीडिया पार्टनर रहेगा। इवेंट के लिए कई तरह के आफर भी दिए जा रहे हैं। विभिन्न इवेंट आर्गेनाइजर एजेंसियों की ओर से होटलों में कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इनमें जहां एक तरफ महिलाओं का पूरा मनोरंजन होगा, वहीं उनके बीच कई तरह की प्रतियोगिताएं भी करवाई जानी है। पूरे शहर में 10 के करीब जगहों पर इस तरह के इंवेट आर्गेनाइज हो रहे हैं। गेम्स और रैंप वाक के जरिए करवाया जाएगा मनोरंजन: रूही

आरवी क्रिएशन से रूही खन्ना ने बताया कि करवा चौथ वाले दिन एजीए हेरिटेज क्लब में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें शादीशुदा महिलाएं, जिनकी नवविवाहित महिलाएं शामिल हो सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान गेम्स और रैंप वाक भी करवाया जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग कैटेगिरी में प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी और उनमें से मिसेज करवा चौथ, फ‌र्स्ट रनरअप, सेंकेड रनरअप आदि टाइटल भी चुने जाएंगे। विजेता प्रतिभागियों के लिए स्पेशल गिफ्ट भी रखे गए हैं। महिलाओं के लिए इस दिन को खास बनाएंगे: अर्चना

इशान मीडिया हाउस की मालकिन अर्चना ठाकुर ने बताया कि करवाचौथ हर एक शादीशुदा महिला के जीवन के लिए बहुत ही अहम दिन होता है। ऐसे में उनकी भी यही कोशिश है कि इस खास दिन और भी ज्यादा खास बनाया जाए। इससे महिलाएं न केवल अपने इस दिन में पूरा मनोरंजन कर सकें, बल्कि पूरी जिदगी के लिए यादगार भी साबित हो। उन्होंने बताया कि इस संबंधी बलूम होटल में दोपहर एक बजे से कार्यक्रम शुरु करवाया जाएगा। इसमें अलग-अलग कैटेगरी रखी गई है। इसमें बेस्ट आउटफिट, बेस्ट नेल आर्ट, बेस्ट ज्वेलरी, बेस्ट थाली, बेस्ट हेयर स्टाइल सहित कैट वाक आदि की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसके लिए विशेष जज भी होंगे जोकि बेस्ट का चुनाव करेंगे। सभी को गिफ्ट भी दिए जाएंगे। तंबोला में मिलेगा गोल्ड का सिक्का: रजत

इवेंट आर्गेनाइजर रजत सबीखी ने बताया कि करवाचौथ वाले दिन महिलाओं के लिए एमके होटल में खास तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें सोने, चांदी का सिक्का भी इनाम में दिया जाएगा। इसके अलावा भी अलग-अलग प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी और ढेरों सारे इनाम दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बेस्ट मेंहदी, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट मेअकप, बेस्ट ड्रेसअप सहित कई तरह के टाइटल चुने जाएंगे। रजत ने बताया कि हर उम्र की महिला इस कार्यक्रम में भाग ले सकती है। अलग-अलग आयु की कैटेगरी के मुताबिक मुकाबले भी करवाएं जाएंगे। दोपहर को कार्यक्रम शुरु होगा और शाम को कथा करने के साथ ही इसका समापन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी