जगत पाल महाजन बने पंजाब रासा के कार्यकारी अध्यक्ष

रेकोग्नाइजड व एफिलिएटिड स्कूल एसोसिएशन (रासा) पंजाब के प्रादेशिक डेलीगेट इजलास का आयोजन दशमेश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेहता चौक में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:24 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:24 PM (IST)
जगत पाल महाजन बने पंजाब रासा के कार्यकारी अध्यक्ष
जगत पाल महाजन बने पंजाब रासा के कार्यकारी अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, अमृतसर : रेकोग्नाइजड व एफिलिएटिड स्कूल एसोसिएशन (रासा) पंजाब के प्रादेशिक डेलीगेट इजलास का आयोजन बुधवार को दशमेश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेहता चौक में हुआ।

इसमें प्रदेश की कार्यकारिणी व जिला प्रधान शामिल हुए। इस मौके पर सर्वसम्मति से जगत पाल महाजन को पंजाब रासा का कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया गया। प्रदेश महासचिव सुजीत शर्मा बबलू, सीनियर मीत प्रधान राज कंवलप्रीत लक्की, महासचिव वित्त सकत्तर सिंह संधू, चरणजीत सिंह पारोवाल, मीत प्रधान जगजीत सिंह, बलकार सिंह भी मौजूद थे।

इस अवसर पर रासा के प्रदेश व जिला संगठन ढांचे का विस्तार किया गया। इसमें शाम लाल अरोड़ा उप प्रधान, हर्षदीप सिंह रंधावा अतिरिक्त महासचिव, अजीत राम धीमान व राजिदर कुमार सलाहकार, परमिदर तिवारी, युद्धवीर सिंह, सचिन कौशल सभी संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए। जिला प्रधान रंजीत सिंह सैनी लुधियाना, कुलदीप सिंह कंग रोपड़, अश्वनी गुप्ता पठानकोट, अमनदीप सिंह मालेरकोटला, स्वराज कुमार जालंधर, सुखराज कैंडी नवांशहर, बलवीर सिंह फतेहगढ़ साहिब व सुनीत कालका को फाजिल्का जिले के प्रधान नियुक्त किया गया। जगतपाल महाजन ने कहा कि दिसंबर महीने रासा का प्रदेश जनरल इजलास किया जाएगा। रासा पंजाब की समूह राजनीतिक पार्टियों के नाम चुनाव मनोरथ पत्र जारी करेगी। जो भी राजनीतिक पार्टी रासा की मांगें अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगी, उसका विधानसभा चुनाव में समर्थन किया जाएगा।

इसके मौके पर टारजन सिंह, तेजबीर सिंह सोहल, गुरजीत सिंह, कुलबीर सिंह मान, संजीव बटाला, सुनीत कालरा, डा. स्वराजबीर सिंह जौहल, गुरजीत सिंह, कुलबीर सिंह मान, संजीव, कमलजोत कोहली जिला प्रधान अमृतसर, सुखजिदर सिंह जिला प्रधान तरनतारन, सुनील अग्रवाल जिला महासचिव अमृतसर, रमनप्रीत सिंह जिला महासचिव तरनतारन, दविदर पिपलानी, अमरबीर सिंह तरनतारन, हेमंत पठानकोट, बिक्रमजीत सिंह चीमा तहसील कोआरडीनेटर बाबा बकाला, अमरप्रीत सिंह प्रधान तहसील मजीठा, गुरसेवक सिंह महासचिव बाबा बकाला, शशि भूषण वर्मा, सुभाष सूरी, सुमेश फाजिल्का, गौरव अरोड़ा फाजिल्का, सुनीत कालरा, अरुण मनसोत्रा, गौरव अरोड़ा, मनजिदर सिंह, संजीव कालिया फतेहगढ़ चूड़ियां आदि रासा सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी