जमकर बरसे मेघा, मौसम हुआ सुहावना

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण बुधवार को भी पूरा दिन शहर का मौसम सुहावना बना रहा। वहीं बाद दोपहर करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:21 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:21 PM (IST)
जमकर बरसे मेघा, मौसम हुआ सुहावना
जमकर बरसे मेघा, मौसम हुआ सुहावना

जागरण संवाददाता, अमृतसर :

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण बुधवार को भी पूरा दिन शहर का मौसम सुहावना बना रहा। वहीं बाद दोपहर करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। इससे गर्मी से बहुत ज्यादा राहत मिली और उमस भी कम हुई। हालांकि कुछ दिनों से लगातार उमस महसूस हो रही थी। क्योंकि बारिश केवल दो-चार मिनट होकर बंद हो जाती थी। जिस कारण उमस बढ़ जाती थी। मगर बुधवार को लगभग सारे शहर में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बीते दिन अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा 7.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से शहर के कई इलाके जलमग्न भी हो गए। इस दौरान छोटे बच्चे, बड़े सभी बारिश का लुत्फ लेते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा दोपहर के समय छाई काली घटा के कारण शहर में अंधेरा भी छा गया। वहीं संभावना जताई जा रही है कि अगले दो-तीन दिनों के भीतर तेज बारिश होगी। इससे तापमान और भी नीचे गिरेगा और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी