झारखंड में विडंबना विकास केवल सत्तापति और मंत्रियों का : प्रो. चावला

पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा है कि झारखंड में सेहत सेवाओं का बुरा हाल है लेकिन मंत्रियों के लिए शानदार इलाके में बंगले बनाने के लिए सत्तर करोड़ रुपये सरकार ने जारी कर दिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 04:23 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 04:23 PM (IST)
झारखंड में विडंबना विकास केवल सत्तापति और मंत्रियों का : प्रो. चावला
झारखंड में विडंबना विकास केवल सत्तापति और मंत्रियों का : प्रो. चावला

संवाद सहयोगी, अमृतसर : पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा है कि झारखंड में सेहत सेवाओं का बुरा हाल है, लेकिन मंत्रियों के लिए शानदार इलाके में बंगले बनाने के लिए सत्तर करोड़ रुपये सरकार ने जारी कर दिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने अपने प्रांत के गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लाखों लोगों की तो चिता नहीं की, पर एक समाचार के अनुसार सरकार ने अपने 11 मंत्रियों के लिए शानदार इलाके में सत्तर करोड़ रुपये की लागत से बढि़या बंगले बनाने का आदेश ही नहीं दिया, अपितु इसके लिए आवश्यक सत्तर करोड़ रुपये जारी भी कर दिए। झारखंड में सेहत सेवाओं का बुरा हाल है। इस राज्य में धरती ने खदानों के द्वारा कभी खत्म न होने वाली दौलत दे रखी है उस राज्य के लोग साफ पानी और रोटी को भी तरसते हैं। पर गरीब जनता के अमीर प्रतिनिधि जनता का माल लूट-लूट कर अपने बंगले बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सत्तर करोड़ रुपये से तो सौ संपर्क सड़कें बन सकती हैं, पर जब मंत्री अपने लिए महल बनाना चाहें तो जनता इसी प्रकार जलती-मरती रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता को वोट देने से पहले सौ बार सोचना चाहिए और जिन मंत्रियों ने अपने लिए महल बनवाए हैं उनको कभी भी चुनाव में वोट नहीं ठीक रहेगा।

chat bot
आपका साथी