न्याय प्रणाली में सुधार व शहर के मेन गंदे नाले की सफाई से लोगों को होगा लाभ

अमृतसर : फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने देश की न्याय प्रणाली को सुधारने के लिए यूनियन मिनिस्टर फॉर लॉ एंड जस्टिस रवी शंकर प्रसाद को खत लिखा है। एसोसिएशन के चेयरमैन कमल डालमिया ने कहा कि देश की न्याय व्यवस्था में सुधार के लिए केंद्रीय मंत्री को अपील की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 07:13 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 07:13 PM (IST)
न्याय प्रणाली में सुधार व शहर के मेन गंदे नाले की सफाई से लोगों को होगा लाभ
न्याय प्रणाली में सुधार व शहर के मेन गंदे नाले की सफाई से लोगों को होगा लाभ

जागरण संवाददाता, अमृतसर

फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने देश की न्याय प्रणाली को सुधारने के लिए यूनियन मिनिस्टर फॉर लॉ एंड जस्टिस रवी शंकर प्रसाद को खत लिखा है। एसोसिएशन के चेयरमैन कमल डालमिया ने कहा कि देश की न्याय व्यवस्था में सुधार के लिए केंद्रीय मंत्री को अपील की गई है। देश की न्याय प्रणाली में सुधार लाने के लिए केंद्रीय मंत्री को अपील करते हुए न्यायाधीशों की भर्ती करने के साथ-साथ अन्य स्टाफ के भी खाली पड़े पदों को भरना चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यायधीश सहित अन्य स्टाफ की भर्ती ना होने से न्याय प्रणाली प्रभावित होती है।

उन्होंने कहा कि फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा शहर का मेन गंदे नाले की सफाई करवाने के लिए नगर निगम की कमिश्नर सोनाली गिरि को पत्र भी लिखा गया है। इसके साथ ही डायरेक्टर इंडस्ट्रीज, पंजाब, चंडीगढ़ सहित सचिव इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स पंजाब, चंडीगढ़, चीफ सचिव पंजाब, चंडीगढ़, वार्ड नंबर-31 से पार्षद भू¨पदर ¨सह राही, वार्ड नंबर-32 से पार्षद राजेश मदान, नगर निगम के मेयर कर्मजीत ¨सह ¨रटू, पर्यावरण व शिक्षा मंत्री ओपी सोनी, स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत ¨सह सिद्धू, अमृतसर से सांसद गुरजीत ¨सह औजला और राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर ¨सह का मेन गंदे नाले की तरफ ध्यान केंद्रित किया है।

chat bot
आपका साथी