हिदू नेताओं की सुरक्षा बहाल करने को लेकर करेंगे भूख हड़ताल

शिवसेना भारतीय के लेबर सेल के राष्ट्रीय प्रमुख रोहित त्रिपाठी ने कहा कि शिवसेना भारतीय के राष्ट्रीय प्रमुख अजय सेठ के दिशा निर्देश पर पांच दिसंबर को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:30 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:30 PM (IST)
हिदू नेताओं की सुरक्षा बहाल करने को लेकर करेंगे भूख हड़ताल
हिदू नेताओं की सुरक्षा बहाल करने को लेकर करेंगे भूख हड़ताल

संस, अमृतसर : शिवसेना भारतीय के लेबर सेल के राष्ट्रीय प्रमुख रोहित त्रिपाठी ने कहा कि शिवसेना भारतीय के राष्ट्रीय प्रमुख अजय सेठ के दिशा निर्देश पर पांच दिसंबर को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। त्रिपाठी ने कहा कि पंजाब में जगह-जगह हथियार मिल रहे हैं। हिदू नेताओं की सुरक्षा खतरे में है। सरकार ने हिदू नेताओं से सुरक्षा वापस ले ली है। चार दिसंबर तक हिदू नेताओं की सुरक्षा बहल नहीं की गई तो पांच दिसंबर से भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। पंजाब के गृह विभाग और पंजाब के डीजीपी से पुरजोर मांग है कि वह हिदू नेताओं की सुरक्षा चार दिसंबर तक बहाल करें। अगर कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार व पुलिस प्रशासन की होगी।

chat bot
आपका साथी