मानवाधिकार संघर्ष कमेटी इंडिया ने घोषित की पदाधिकारियों की सूची

मानवाधिकार संघर्ष कमेटी इंडिया की बैठक चेयरपर्सन महिला विग राजबीर कौर व ठाकुर धनंजय सिंह की अगुआई में मीराकोट में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 04:24 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 04:24 PM (IST)
मानवाधिकार संघर्ष कमेटी इंडिया ने घोषित की पदाधिकारियों की सूची
मानवाधिकार संघर्ष कमेटी इंडिया ने घोषित की पदाधिकारियों की सूची

संवाद सहयोगी, अमृतसर : मानवाधिकार संघर्ष कमेटी इंडिया की बैठक चेयरपर्सन महिला विग राजबीर कौर व ठाकुर धनंजय सिंह की अगुआई में मीराकोट में हुई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. हरीश शर्मा हीरा मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए व पंजाब प्रधान राज कुमार खोसला विशेष मेहमान थे। डा. हीरा ने नए पदाधिकारियों की सूची जारी की। कश्मीर सिंह को मीराकोट इलाके का प्रधान व सुखदेव सिंह को मीराकोट इलाके का सीनियर उप प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा आशुतोष को मीराकोट का यूथ प्रधान बनाया गया। गुरमीत कौर को महिला विग मीराकोट की प्रधान व दलजीत कौर को सीनियर उप प्रधान का नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुरेश खन्ना, तरसेम लाल, राजेश कुमार, सुरेश राय, दयानंद, विनीता देवी, एडवोकेट सिद्धांत शर्मा, मधुर विज, जतिन गुमटाला, लवप्रीत सिंह, हरदीप सिंह, रमन सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी