सड़क हादसे में घायल होमगार्ड जवान ने दम तोड़ा

बी डिवीजन थाने के अधीन पड़ते राम तलाई चौक के पास कुछ दिन पहले तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होमगार्ड जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:20 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:20 PM (IST)
सड़क हादसे में घायल होमगार्ड जवान ने दम तोड़ा
सड़क हादसे में घायल होमगार्ड जवान ने दम तोड़ा

जासं, अमृतसर : बी डिवीजन थाने के अधीन पड़ते राम तलाई चौक के पास कुछ दिन पहले तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होमगार्ड जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी शनिवार को मौत हो गई। एएसआइ कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। गली फट्ट वाली निवासी सुखदीप कौर ने बी डिवीजन थाने की पुलिस को बताया कि उसके पति भूपिदर सिंह होमगार्ड जवान थे। 14 सितंबर को उनके पति ड्यूटी समाप्त कर साइकिल से घर लौट रहे थे। राम तलाई चौक के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोपित चालक घटनास्थल से फरार हो गया और उनके पति सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों ने किसी तरह उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया। शनिवार को उनकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी