हाकी खिलाड़ियों का आज एयरपोर्ट पर ढोल की थाप पर होगा स्वागत, जानें इनके गांवों में क्या तैयारियां की गई

भारतीय हाकी टीम के खिलाड़ी राजासांसी स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशन एयरपोर्ट पर सुबह छह बजे पहुंचेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 01:30 AM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 01:30 AM (IST)
हाकी खिलाड़ियों का आज एयरपोर्ट पर ढोल की थाप पर होगा स्वागत, जानें इनके गांवों में क्या तैयारियां की गई
हाकी खिलाड़ियों का आज एयरपोर्ट पर ढोल की थाप पर होगा स्वागत, जानें इनके गांवों में क्या तैयारियां की गई

हरदीप रंधावा, अमृतसर: टोक्यो ओलिपिक-2020 में इस बार दमदार प्रदर्शन करके भारतीय हाकी टीम के खिलाड़ी स्वदेश आ गए हैं। पुरुष हाकी टीम में हमारे जिले के चार और महिला टीम में एक ही खिलाड़ी है। बुधवार को खिलाड़ी गुरजीत कौर, हरमनप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, शमशेर सिंह और दिलप्रीत सिंह एयर इंडिया की फ्लाइट से राजासांसी स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशन एयरपोर्ट पर सुबह छह बजे पहुंचेंगे। वहां से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के वाहनों के जरिए खिलाड़ी श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होंगे। एसजीपीसी खिलाड़ियों को सम्मानित भी करेगी। सभी खिलाडि़यों के परिवारों की ओर से उनका एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। ढोल की थाप पर भंगड़ा डालते हुए उन्हें ले जाया जाएगा। वहीं गुरजीत कौर की दादी दर्शन कौर खुद पोती को लेने के एयरपोर्ट पर परिवार संग जाएंगी। खिलाड़ियों के घरों में शादी समारोह जैसा माहौल बना हुआ है। घरों में टेंट लगाने के साथ-साथ हलवाई खाने-पीने की चीजें तैयार करने में जुटे हुए थे।

जबकि बाकी खिलाड़ियों के परिवारिक सदस्य भी उन्हें अपने सगे संबंधियों के साथ जश्न मनाते हुए लेकर जाएंगे। गुरजीत कौर के पिता सतनाम सिंह भिडर, हरमनप्रीत सिंह के पिता सर्बजीत सिंह, गुरजंट सिंह विर्क के पिता बलदेव सिंह विर्क, दिलप्रीत सिंह बल के पिता बलविदर सिंह बल व शमशेर सिंह के पिता हरदेव सिंह अटारी ने कहा कि उनके घरों में विवाह शादी जैसा माहौल बना हुआ है। गुरजीत के घर लोगों का तांता, खान-पान की भी व्यवस्था

गुरजीत कौर के पिता सतनाम सिंह ने कहा कि बेटी ने टोक्यो ओलिपिक में प्रतिभा का प्रदर्शन करके नाम चमकाया है। घर में खुशी का माहौल है। बधाई देने के लिए गांववासियों के साथ-साथ रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि गुरजीत कौर के आने की खुशी में सभी के लिए चाय व पानी के साथ-साथ खाने का इंतजाम भी किया गया है। हरमनप्रीत के पिता बोले, तीन ढोली ले जाएंगे साथ

हरमनप्रीत सिंह के पिता सर्बजीत सिंह ने बताया कि ओलिपिक में ब्रांज मेडल दिलाने में भारतीय हाकी टीम ने अपना दमदार प्रदर्शन किया है। अमृतसर पहुंचने पर हरमनप्रीत सिंह चेला का स्वागत करने के लिए घर में टेट और रंग बिरंगी लाइटें भी लगाई गई हैं। गांव में हरमनप्रीत के नाम के फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए हैं। घर में 1500 लोगों के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। तीन ढोली और तीन ओपन गाड़ियों का इंतजाम किया है। गुरजंट के घर में सजावट के साथ-साथ डीजे भी लगेगा

गुरजंट सिंह विर्क के पिता बलदेव सिंह ने बताया कि उनके बेटे के खेलने के बाद पहली बार घर आने की खुशी में गांव के घर में ही प्रोग्राम करवाने का इंतजाम किया गया है। गांववासियों के साथ-साथ सभी संबंधियों में खुशी है। बधाई देने वालों का तांता लगा है। 1000-1500 लोगों के खाने पीने का इंतजाम किया जा रहा है, जिसमें सभी के लिए चाय पकौड़े और रोटी शामिल है। घर में सजावट के साथ-साथ डीजे भी लगाया जाएगा। शमशेर के स्वागत में स्कूल में रखा कार्यक्रम

शमशेर सिंह के पिता हरदेव सिंह ने बताया कि पिछले दिनों उनके चाचा जोगिदर सिंह का निधन हो गया था। इस कारण उन्होंने शमशेर के स्वागत का कार्यक्रम घर के बजाय शहर से अटारी पहुंचने पर गांव के ही सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया है, क्योंकि शमशेर सिंह उसी स्कूल में हाकी का अभ्यास करने जाता था। दिलप्रीत के लिए गांव की ग्राउंड में होगा जश्न

दिलप्रीत सिंह बल के पिता बलविदर सिंह बल ने कहा कि बेटे के लौटने की का शानदार प्रदर्शन रहा है, जिसकी हर तरफ सरहाना हो रही है। घर में बेहद खुशी का माहौल है, क्योंकि ओलिपिक के पहले दिन से ही उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।अब मेडल जीतकर घर में आने के बाद गांव की ग्राउंड में जश्न मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां मुकम्मल हैं।

chat bot
आपका साथी