संक्रमण के दौर में मिलकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए: जोशी

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण लाकडाउन लगाना मजबूरी बन गया। लाकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा मुश्किल उन लोगों को है। जो रोजाना कमाते है और खाते है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 08:30 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 08:30 PM (IST)
संक्रमण के दौर में मिलकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए: जोशी
संक्रमण के दौर में मिलकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए: जोशी

जागरण संवाददाता, अमृतसर : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण लाकडाउन लगाना मजबूरी बन गया। लाकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा मुश्किल उन लोगों को है। जो रोजाना कमाते है और खाते है। मगर लाकडाउन होने के कारण उनके पास रोजी-रोटी का कोई साधन नहीं रहा। ऐसे में उन लोगों तक खाना पहुंचाने के लिए भी जौड़ा फाटक के नजदीक रहने वाले कुछ नौजवान आगे आए। जौड़ा फाटका निवासी रजनीश कुमार जोशी और राजवीर सिंह ने बताया कि उन दोनों सहित पांच अन्य दोस्तों ने मिलकर तय किया कि रोजाना जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचाएगे। बस इसी सोच के साथ आगे बढ़े और अपनी पाकेट से पैसे डालकर खाना बनवाना शुरू किया। रोजाना करीब 200 से 300 लोगों के लिए खाना तैयार कर बांट कर आते हैं। धीरे-धीरे और भी लोग साथ जुड़ते रहे। उन्होंने बताया कि भोजन तैयार कर खुद ही डिलीवर करने के लिए भी जाते है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय सभी एकजुट होकर वायरस के खिलाफ लड़ने और जरूरतमंदों की मदद करने का है। इसलिए जो कोई भी इंसान किसी की मदद करने में समर्थ हो, उसकी मदद जरूर करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी