सूर्यकांत त्रिपाठी की जयंती को सर्मपित कार्यक्रम करवाया

रेलवे स्टेशन राजभाषा प्रबंधन की ओर से सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की जयंती को समर्पित आनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 09:30 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 09:30 AM (IST)
सूर्यकांत त्रिपाठी की जयंती को सर्मपित कार्यक्रम करवाया
सूर्यकांत त्रिपाठी की जयंती को सर्मपित कार्यक्रम करवाया

जागरण संवाददाता, अमृतसर : रेलवे स्टेशन राजभाषा प्रबंधन की ओर से सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की जयंती को समर्पित आनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डीआरएम राजेश अग्रवाल, डिवीजन के मुख्य राजभाषा अधिकारी भूपेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने किया। इस दौरान रेल के डिवीजन प्रबंधक ने सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह हिदी साहित्य जगत के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न साहित्यकार थे। उन्होंने कई छायाचित्र भी बनाए। उन्होंने कई उपन्यास, कहानियां और निबंध लिखे हैं। उन्होंने कई बाल साहित्य की भी रचना की जिसमें भक्त ध्रुव, भक्त प्रहलाद, भीष्म, महाराणा प्रताप आदि शामिल हैं। वहीं इससे पहले 19 फरवरी को स्वरचित रचनाओं की काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी रजनीश कुमार त्रिपाठी को दो हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले तरुण गोयल को 1500 और तीसरे स्थान पर रहने वाले मुन्ना कुमार, लोको पायलट को एक हजार रुपये का पुरुस्कार दिया गया। प्रभु नाम से जीव का कल्याण: बृज मोहन

परम पूज्य बृज मोहन महाराज ने कहा कि प्रभु के नाम साथ ही जीव का कल्याण है। हमें हमेशा धर्म के मार्ग पर चल कर जीवन व्यतीत करना चाहिए। परम पूज्य बृज मोहन महाराज मजीठा रोड स्थित एसजी एनक्लेव में स्वामी सत्यानंद सेवा संघ श्री राम शरणम की ओर से करवाए गए श्री अमृतवाणी सत्संग में शामिल होने आए थे। परम पूज्य बृज मोहन महाराज ने कहा कि हमें समाज में समानता का वातावरण बनाने के लिए काम करना चाहिए। इस अवसर पर इंजीनियर अशोक शर्मा, विनय रैना, टीएल शर्मा, पुनीत, राजेश शर्मा, अश्वनी कुमार, संजीव शर्मा, अरविदर कुमार, ब्रजेश बेदी, विनोद, पवन कुमार, नरेश कुमार, विनोद कुमार मौजूद थे। शिमला मार्केट में करवाया संकीर्तन

वहीं सतगुरु श्री बावा लाल जी के जयंती महोत्सव पर पुतलीघर स्थित शिमला मार्केट में संकीर्तन करवाया गया। इस अवसर पर दिनेश शर्मा, इंदु शर्मा, रमेश रानी, पवन कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी