स्वास्थ्य कर्मियों ने फूंका मनप्रीत बादल का पुतला

जागरण संवाददाता, अमृतसर : पे-कमीशन की सिफारिशों के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को सिविल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Jul 2021 08:00 PM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 08:00 PM (IST)
स्वास्थ्य कर्मियों ने फूंका मनप्रीत बादल का पुतला
स्वास्थ्य कर्मियों ने फूंका मनप्रीत बादल का पुतला

जागरण संवाददाता, अमृतसर : पे-कमीशन की सिफारिशों के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय में धरना लगाया। कर्मचारियों ने वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल का पुतला भी फूंका। हेल्थ इंप्लाइज एसोसिएशन की अगुआई में एएनएम, एलएचवी, मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर, फार्मेसी आफिसर, स्टाफ नर्स, ईएसआई इंप्लाइज फेडरेशन रेडियोग्राफर यूनियन, सेनेटरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन, दर्जा चार, फील्ड वर्कर यूनियन, डेंटल कालेज, ड्राइवर यूनियनों के पदाधिकारियों ने नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि पंजाब सरकार कोरोना काल में कर्मचारी विरोधी फैसले लागू कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने तनदेही से अपनी ड्यूटी की है। इसके बावजूद सरकार उन्हें अधिकारों से वंचित कर रही है। यह कतई सहन नहीं होगा।

इस अवसर पर शमशेर सिंह कोहरी, मलकीत सिंह भट्टी, गुरदेव सिंह ढिल्लों, कश्मीर सिंह कंग, अशोक शर्मा, प्रभदीप सिंह वेरका, राजबीर सिंह वेरका, बलविदर सिंह कोटला, पलविदर सिंह, तृप्ता शर्मा, अमनदीप कौर, कुलजिदर कौर, जसविदर कौर, हरजिदर सिंह, मनोज मदान, बलदेव सिंह, प्रितपाल सिंह सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी