हड़ताल से बिगड़ी सेहत सेवाओं की चाल, 100 से अधिक इलेक्टिव सर्जरियां अटकीं

डाक्टरों ने स्वास्थ्य सेवाओं का पहिया जाम कर दिया है। हड़ताल की वजह से सेहत सेवाओं की चाल बिगड़ चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 03:00 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 03:00 AM (IST)
हड़ताल से बिगड़ी सेहत सेवाओं की चाल,
100 से अधिक इलेक्टिव सर्जरियां अटकीं
हड़ताल से बिगड़ी सेहत सेवाओं की चाल, 100 से अधिक इलेक्टिव सर्जरियां अटकीं

जागरण संवाददाता, अमृतसर: डाक्टरों ने स्वास्थ्य सेवाओं का पहिया जाम कर दिया है। हड़ताल की वजह से सेहत सेवाओं की चाल बिगड़ चुकी है। सरकारी अस्पतालों में इलेक्टिव सर्जरी बंद है। आपरेशन थिएटर का द्वार तकरीबन एक माह से नहीं खुला। नेत्र रोग, हड्डियों से संबंधित रोग, पथरी इत्यादि मरीजों के आपरेशन नहीं किए जा रहे हैं। पिछले तकरीबन एक माह से हड़ताल की वजह से 100 से अधिक मरीजों की इलेक्टिव सर्जरी नहीं हो पाई। इसी प्रकार डिसिएबिलिटी सर्टिफिकेट बनवाने के लिए लोग सिविल अस्पताल में धक्के खा रहे हैं। डाक्टरों के ओपीडी में न बैठने की वजह से दिव्यांगों का शारीरिक परीक्षण नहीं हो पा रहा। ऐसे में सर्टिफिकेट भी जारी नहीं किया जा रहा। हालांकि मेडिको लीगल सर्टिफिकेट तैयार करने का काम भी अब जाकर शुरू हुआ है। सिविल अस्पताल में लैब टेस्ट बंद

सिविल अस्पताल में लेबोरेट्री टेस्ट भी बंद हैं। सिर्फ उन्हीं मरीजों के टेस्ट किए जा रहे हैं जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। ओपीडी में मरीजों की जांच न होने की वजह से लैबोरेट्री में टेस्ट नहीं किए जा रहे। मंगलवार को उन लोगों के मेडिकल किए गए जो नौकरी प्राप्त कर चुके हैं और ड्यूटी ज्वाइनिग से पहले उन्हें मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट की दरकार होती है। यह क्रम भी हड़ताल की वजह से बंद रहा था। मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए लोगों का काफी रश उमड़ा। जीएनडीएच में भी तीन घंटे जारी है ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार

हड़ताल की वजह से अस्पताल के मुखियों व डाक्टरों के मध्य बैठक नहीं हो रहीं। इससे कई जरूरी काम अटके हैं। डाक्टर प्रतिदिन सुबह अस्पताल आकर धरने में शामिल हो रहे हैं। इधर, गुरु नानक देव अस्पताल के डाक्टरों ने सुबह आठ से ग्यारह बजे तक ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया। ओपीडी के बाहर मरीज खड़े रहकर डाक्टरों की प्रतीक्षा करते रहते हैं, पर पे—कमीशन की सिफारिशों के रद न होने तक डाक्टर हड़ताल खत्म करने को तैयार नहीं।

chat bot
आपका साथी