सीकेडी के स्थानीय अध्यक्ष हरमिदर सिंह का देहांत

चीफ खालसा दीवान के स्थानीय अध्यक्ष हरमिदर सिंह फ्रीडम का सोमवार को देहांत हो गया। दीवान के अध्यक्ष निर्मल सिंह और अन्य पदाधिकारियों की ओर से उनके देहांत पर परिवार के साथ शोक व्यक्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 05:51 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:51 PM (IST)
सीकेडी के स्थानीय अध्यक्ष हरमिदर सिंह का देहांत
सीकेडी के स्थानीय अध्यक्ष हरमिदर सिंह का देहांत

जागरण संवाददाता, अमृतसर : चीफ खालसा दीवान के स्थानीय अध्यक्ष हरमिदर सिंह फ्रीडम का सोमवार को देहांत हो गया। दीवान के अध्यक्ष निर्मल सिंह और अन्य पदाधिकारियों की ओर से उनके देहांत पर परिवार के साथ शोक व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि हरमिदर सिंह का देहांत चीफ खालसा दीवान के लिए एक दुखदायी घटना है।

निर्मल सिंह ने बताया कि हरमिदर सिंह वर्ष 1979 से दीवान के साथ जुड़े हुए थे। वह दो वर्षों तक दीवान के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे। वह श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल जीटी रोड, हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल बसंत एवेन्यू, हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल मजीठा रोड के मेंबर इंचार्ज भी रहे। इस दौरान उनकी ओर से दीवान के स्कूलों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान डाला। दीवान के अध्यक्ष समेत अलग-अलग पदाधिकारियों राजमोहिदर सिंह मजीठा, चेयरमैन भाग सिंह अणखी, सविदर सिंह कत्थूनंगल, अजीत सिंह बसरा, डा इंद्रबीर सिंह निज्जर, अमरजीत सिंह बांगा आदि ने हरमिदर सिंह की आत्मा की शांति के अरदास की और परिवार के साथ शोक व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी