गुरुद्वारा के मैनेजर और वकील बेदी से आहत हो पाठी ने फंदा लगा की खुदकुशी

गुरुद्वारा नौवीं पातशाही के पाठी चंचल सिंह ने गुरुद्वारा के मैनेजर सतिदर सिंह व एडवोकेट दलबीर सिंह बेदी से आहत हो घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 08:19 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 08:19 PM (IST)
गुरुद्वारा के मैनेजर और वकील बेदी से आहत हो पाठी ने फंदा लगा की खुदकुशी
गुरुद्वारा के मैनेजर और वकील बेदी से आहत हो पाठी ने फंदा लगा की खुदकुशी

संवाद सहयोगी, अजनाला: ब्यास पुलिस थाना के अंतर्गत बाबा बकाला साहिब स्थित गुरुद्वारा नौवीं पातशाही के पाठी चंचल सिंह ने गुरुद्वारा के मैनेजर सतिदर सिंह व एडवोकेट दलबीर सिंह बेदी से आहत हो घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक चंचल सिंह से मिले सुसाइड नोट से इसका पता लगा। बाबा बकाला साहिब निवासी पीड़िता हरप्रीत कौर ने बताया कि उनके पिता चंचल सिंह पिछले करीब 27 वर्ष से गुरुद्वारा साहिब में पाठी सिंह की सेवा कर रहे थे। बीते कुछ दिनों से काफी परेशान थे।

हरप्रीत के अनुसार बीते शुक्रवार को वह ब्यास अस्पताल में दाखिल अपनी ननद का हालचाल पूछने गई थी। दोपहर करीब ढाई बजे उन्हें उनके पति दलजिदर सिंह का फोन आया कि उसके पिता चंचल सिंह ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। उनका शव सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब में पड़ा है। जब वह अस्पताल पहुंची तो पिता की ओर से पहनी हुई कमीज से सुसाइड नोट मिला। इसमें स्पष्ट लिखा था कि वह उक्त मैनेजर सतिदर सिंह व एडवोकेट दलबीर सिंह बेदी से आहत हो सुसाइड कर रहा है। साथ ही सुसाइड नोट में उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक से लिए चार लाख तीस हजार रुपये को माफ करने व बेटी करमजीत कौर को सरकारी नौकरी दिए जाने की पंजाब सरकार से अपील की। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। शव का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर स्वजनों को सौंप दिया है।

chat bot
आपका साथी