गुरमीत सिंह अकाल तख्त सचिवालय के आनरेरी सचिव नियुक्त

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अपने कार्यालय व श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में गुरमीत सिंह को नया आनरेरी सचिव नियुक्त किया है। गुरमीत सिंह 1972 में स्थापित किए गए गुरु गोबिद सिंह स्टडी सर्किल के फाउंडर सदस्य व अध्यक्ष रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 05:47 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 05:47 PM (IST)
गुरमीत सिंह अकाल तख्त सचिवालय के आनरेरी सचिव नियुक्त
गुरमीत सिंह अकाल तख्त सचिवालय के आनरेरी सचिव नियुक्त

जागरण संवाददाता, अमृतसर : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अपने कार्यालय व श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में गुरमीत सिंह को नया आनरेरी सचिव नियुक्त किया है। गुरमीत सिंह 1972 में स्थापित किए गए गुरु गोबिद सिंह स्टडी सर्किल के फाउंडर सदस्य व अध्यक्ष रहे है। उन्होंने भाई काहन सिंह नाभा इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड ह्यूमन रिसोर्स के डायरेक्टर के रूप में सेवाएं निभाई है। 2019 में सिखी के प्रचार के लिए सिंह साहिब द्वारा बनाई गई सिख जत्थेबंदियों की विश्व स्तरीय तालमेल कमेटी के कोआर्डिनेटर के रूप में सेवाएं निभाई है। उनकी सेवाओं को मुख्य रखते हुए अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अपने कार्यालय में आनरेरी सचिव की जिम्मेदारियां सौंपी है।

गुरमीत सिंह की नियुक्त के दौरान ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि दुनिया भर की सभी छोटी व बड़ी सिख संस्थाओं को श्री अकाल तख्त साहिब के साथ जोड़ने व अकाल तख्त साहिब के साथ लेने के लिए ही गुरमीत सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक सवाल के जवाब में ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि कोरोना की एक दहशत सरकार की ओर से सुनियोजित ढंग से पैदा की जा रही है। जबकि ग्रांउड के हालात कुछ और ही है। मीडिया भी इस में सरकार का साथ दे रहा है। उन्होंने कुंवर विजय प्रताप सिंह की ओर से पुलिस विभाग में से बेअदबी मामले को लेकर आईजी की पोस्ट से दिए गए त्यागपत्र पर कहा कि सरकारें बेअदबी के मामले में राजनीति कर रही है। इस पर वह कुछ नही कहना चाहते।

chat bot
आपका साथी